घर में लगाएं 10 रसीले पौधे, Zero मेंटेनेंस में पाएं सुंदरता बेमिसाल
Gardening Feb 19 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:Gemini AI
Hindi
बर्पो टेल (Donkey's Tail)
लटकती हुई मोटी और रसीली पत्तियों वाला बर्पो टेल पौधा हैंगिंग पॉट में शानदार लगता है। कम पानी और हल्की धूप में भी यह तेजी से बढ़ता है, इसलिए लो-मेंटेनेंस प्लांट है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
जेड प्लांट (Jade plant)
मोटी, चमकदार पत्तियों वाला जेड प्लांट घर में पॉजिटिव एनर्जी और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे हफ्ते में एक बार पानी देना काफी है और यह कम देखभाल में भी अच्छी ग्रोथ करता है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
एचेवेरिया एलिगेंस (Mexican Snowballs)
गुलाब की पंखुड़ियों जैसे गोल आकार वाली यह सक्युलेंट बेहद खूबसूरत दिखती है और कम पानी में बढ़ती है। हल्की धूप और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी में यह लंबे समय तक हरी-भरी रहती है।
Image credits: pexels
Hindi
जेबरा हावोर्थिया (Zebra Haworthia)
छोटे गमले में लगाने के लिए परफेक्ट यह पौधा बेहद अट्रैक्टिव दिखता है। यह प्लांट भी लो मेंटेंनेस हैं। ऑफिस डेस्क पर रखने के लिए यह बेहतरीन प्लांट है।
Image credits: Getty
Hindi
क्रासुला (Crassula)
क्रासुला कम पानी में भी तेजी से बढ़ता है। यह सक्युलेंट घर के कोनों को सजाने के लिए गुड ऑप्शन हैं।
Image credits: pexels
Hindi
लिथॉप्स (Lithops)
लिथॉप्स को लिविंग स्टोन्स भी कहा जाता है, क्योंकि ये पत्थरों जैसे दिखते हैं। बहुत कम पानी की जरूरत होती है।
Image credits: instagram
Hindi
स्नेक प्लांट (Snake Plant)
इसे ‘मदर-इन-लॉज टंग’ भी कहा जाता है। यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है और हवा को शुद्ध करने में मदद करता है।
Image credits: Getty
Hindi
स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स (String of Pearls)
मोतियों की माला जैसी गोल पत्तियों वाला यह सक्युलेंट घर की सजावट में अलग आकर्षण जोड़ता है। हैंगिंग प्लांटर में लगाने पर यह और भी खूबसूरत लगता है और ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती।
Image credits: Getty
Hindi
सेडम (Sedum)
यह ग्राउंड कवर के रूप में भी लगाया जा सकता है और सूखी मिट्टी में भी आसानी से उग जाता है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि घर की सजावट के लिए भी बेहतरीन है। इसे हल्की धूप और कम पानी की जरूरत होती है।