अपराजिता के बेल को दें खूबसूरत शेप, बढ़ जाएगी गार्डन की शोभा
Gardening Aug 03 2026
Author: Chanchal Thakur Image Credits:Chat gpt
Hindi
आर्च गेट पर चढ़ाएं
गार्डन के प्रवेश द्वार पर आयरन या बांस का आर्च लगाकर अपराजिता की बेल चढ़ाएं। कुछ ही महीनों में यह फूलों से ढका नेचुरल गेट तैयार कर देगी, जो गार्डन को रॉयल और अट्रैक्ट लुक देगा।
Image credits: Chat gpt
Hindi
ट्रेलिस पर दें सिमेट्रिकल शेप
लकड़ी या मेटल ट्रेलिस पर बेल को नियमित रूप से बांधते रहें। इससे बेल चारों ओर समान रूप से फैलेगी और दीवार या खाली कोना बेहद व्यवस्थित और सुंदर दिखाई देगा।
Image credits: Chat gpt
Hindi
बालकनी रेलिंग को बनाएं फ्लोरल वॉल
यदि जगह कम है, तो अपराजिता की बेल को बालकनी रेलिंग पर फैलाएं। यह हरी-भरी फ्लोरल वॉल तैयार करती है, जिससे छोटी बालकनी भी ताजगी और रंगों से भर जाती है।
Image credits: Chat gpt
Hindi
गोल रिंग फ्रेम पर उगाएं
गोलाकार मेटल रिंग या वायर फ्रेम पर बेल को घुमाकर बढ़ाएं। यह नेचुरल फ्लोरल रिंग तैयार करती है, जो गार्डन में नेचुरल फोकल पॉइंट बन जाती है।
Image credits: Chat gpt
Hindi
पर्गोला या बैठने की जगह सजाएं
यदि गार्डन में पर्गोला या बैठने का कॉर्नर है, तो वहां अपराजिता की बेल चढ़ाएं। फूलों से ढकी हरियाली गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है और जगह को नेचुरल सुंदरता से भर देती है।
Image credits: Chat gpt
Hindi
नियमित छंटाई से रखें मनचाही शेप
बेल की समय-समय पर हल्की प्रूनिंग करें और उलझी शाखाएं हटाते रहें। इससे नई शाखाएं तेजी से निकलती हैं, फूलों की संख्या बढ़ती है और बेल हमेशा घनी, बैलेंस व खूबसूरत दिखाई देती है।