Hindi

मोटी-तीखी हरी मिर्च भर-भर के आएगी, बस प्लांट में डालें ये देसी खाद

Hindi

हरी मिर्च में डालें जान

अगर आपके गमले या गार्डन में हरी मिर्च में फल कम आ रहे हैं, तो हम आपको यहां पर कुछ देसी खाद के बारे में बताएंगे, जिसे डालकर आप उसमें जान फूंक सकते हैं। 

Image credits: Getty
Hindi

सरसों खली

सरसों खली नाइट्रोजन से भरपूर है, जिससे पत्तियां घनी और फल ज्यादा लगते हैं। 2-3 दिन खली को पानी में भिगोकर रखें। फिर इसे पतला घोल बनाएं, फिर महीने में 1 बार डालें।

Image credits: gemini AI
Hindi

केले के छिलके की खाद

हरी मिर्च में ढेर सारे फल लाने का काम केले का छिलका भी करता है। छिलकों को सुखाकर पीस लें और फिर इसे पानी में डालकर 2 दिन रहने दें। फिर इस पानी को प्लांट में डालें।

Image credits: gemini
Hindi

गोबर खाद

गोबर खाद हरी मिर्च में जान डालने का काम करती है। पूरी तरह से सड़ी खाद मिट्टी को उपजाऊ बनाती है और प्लांट के जड़ों को मजबूत करती है। 20 दिन पर एक से दो मुट्ठी खाद प्लांट में डालें।

Image credits: gemini
Hindi

छाछ का घोल

छाछ मिट्टी में अच्छे माइक्रो-ऑर्गैनिज्म बढ़ाती है और पौधा हरा-भरा रहता है। एक गिलास छाछ को 5 गिलास पानी में मिलाकर प्लांट के जड़ों में डालें। ये प्रक्रिया हर 20 दिन पर करें।

Image credits: Pinterest
Hindi

अंडे का छिलका

अंडे के छिलके को धोकर अच्छी तरह सूखा लें और फिर इसका पाउडर बना लें। इसे हर 15 दिन पर प्लांट की मिट्टी में मिलाएं। कैल्शियम तना को मजबूत करता है और मिर्च मोटी बनती है।

Image credits: social media

Tulsi Care: तुलसी प्लांट में नमक डालने से क्या होगा? सच्चाई चौंका देगी

6 Pink Foliage Plants कम लाइट में भी रहेंगे फ्रेश, करें हर कोना रौशन

सालों-साल दीवार पर राज ! वर्टिकल गार्डन के लिए बेल वाली सब्जियां

हफ्ते भर में दिखेगा फर्क! रॉटिंग+टमाटर की साइज बढ़ाने की वायरल Tips