समर में स्कार्फ हेयरस्टाइल एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह हेयरस्टाइल हर हेयर लेंथ पर आसानी से बनाया जा सकता है। यहां देखें 7 आसान और ट्रेंडी स्कार्फ हेयरस्टाइल आइडियाज।
Image credits: instagram
Hindi
स्कार्फ हाई बन हेयरस्टाइल
हाई बन हमेशा क्लासी लुक देता है। बालों का हाई बन बनाकर उसके चारों ओर सिल्क या सैटिन स्कार्फ लपेट दें और पीछे छोटी-सी बो (Bow) बना लें। यह हेयरडू हर आउटफिट संग खूबसूरत लगता है।
Image credits: pinterest
Hindi
मैसी ब्रेडेड हेयरस्टाइल विद स्कार्फ
मैसी बन काफी ट्रेंड में है। हल्के ढीले बालों से ब्रेड बनाएं और इसके चारों ओर फ्लोरल या प्रिंटेड स्कार्फ बांधें। यह हेयरडू फ्यूजन और वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बेहद स्टनिंग लगता है।
Image credits: pinterest
Hindi
ब्रेडेड स्कार्फ हेयरस्टाइल
चोटी बनाना पसंद है, तो स्कार्फ को बालों के साथ मिलाकर थ्री-स्ट्रैंड ब्रेड बनाएं। सिंपल चोटी भी स्टाइलिश दिखाई देगी। यह हेयरस्टाइल कॉलेज, ट्रैवल और कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट है।
Image credits: pinterest
Hindi
हाफ-अप स्कार्फ हेयरडू
बालों के ऊपरी हिस्से में हाफ पोनी बनाएं और उसे स्कार्फ से बांधें। यह हेयरस्टाइल लंबे और मीडियम दोनों तरह के बालों पर खूबसूरत लगता है। वेवी या कर्ली बालों के साथ यह सुंदर लगेगी।
Image credits: pinterest
Hindi
स्कार्फ हाई पोनीटेल
डेली के लिए सिंपल लेकिन स्टाइलिश हेयरस्टाइल चाहती हैं, तो हाई पोनीटेल के चारों ओर प्रिंटेड स्कार्फ बांधें। स्कार्फ के दोनों सिरों को खुला छोड़ दें, जिससे हेयरस्टाइल सुंदर लगे।
Image credits: pinterest
Hindi
स्कार्फ हेडबैंड हेयरस्टाइल
अगर आपके पास हेयर स्टाइलिंग के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो स्कार्फ को हेडबैंड की तरह पहनें। यह हेयरस्टाइल समर सीजन और बीच वेकेशन के लिए सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक है।
Image credits: pinterest
Hindi
स्कार्फ रैप्ड फिशटेल ब्रेड
अगर आप किसी पार्टी, फेस्टिवल या खास मौके के लिए अलग लुक चाहती हैं, तो फिशटेल ब्रेड के साथ पतला सिल्क स्कार्फ बुनें। यह हेयरस्टाइल देखने में बेहद एलिगेंट लगती है।