Hindi

30 के बाद 10 हेल्थ चेकअप बेहद जरूरी, महिलाएं न करें इग्नोर

Hindi

ब्लड प्रेशर चेकअप

वूमंस डे पर आप हेल्थ को लेकर संकल्प लें। 30 के बाद कुछ टेस्ट जरूर कराएं। इस उम्र में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने लगती है। आपको साल में एक बार ब्लड प्रेशर जरूर चेक कराना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

ब्लड शुगर टेस्ट

डायबिटीज का खतरा भी उम्र के साथ बढ़ जाता है। ब्लड शुगर की जांच घर पर करें और भविष्य में आने वाले खतरे से बचें।

Image credits: Getty
Hindi

थायरॉयड टेस्ट

 वजन बढ़ना, थकान या बाल झड़ने जैसे लक्षण दिखें तो थायरॉयड टेस्ट 30 के बाद जरूर टेस्ट कराएं। महिलाओं में थायरॉयड की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Image credits: Getty
Hindi

कोलेस्ट्रॉल टेस्ट

महिलाएं लिपिड प्रोफाइल टेस्ट की मदद से कोलेस्ट्रॉल के बारे में पता लगा सकती हैं। अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है, तो उसे कंट्रोल करें ताकि दिल की बीमारियां न हो।

Image credits: freepik
Hindi

ब्रेस्ट एग्जामिनेशन

30 की उम्र के बाद महिलाओं को ब्रेस्ट हेल्थ इग्नोर नहीं करनी चाहिए। आप घर पर ही ब्रेस्ट की जांच कर सकती हैं। अगर शंका हो तो डॉक्टर की सलाह से जांच कराएं।

Image credits: pexels
Hindi

पेल्विक एग्जाम और पैप स्मियर टेस्ट

गर्भाशय से जुड़ी समस्याओं और सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षणों को जांचने के लिए डॉक्टर महिलाओं को 30 के बाद पेल्विक एग्जाम और पैप स्मियर टेस्ट की सलाह देते हैं। 

Image credits: Freepik
Hindi

विटामिन D और B12 टेस्ट

कमजोरी और हड्डियों की समस्या से बचने के लिए महिलाओं को 30 के बाद विटामिन D और B12 टेस्ट जरूर कराना चाहिए। 

Image credits: pinterest
Hindi

आंखों के साथ दांत की जांच

अगर आप लगातार स्क्रीन वर्क कर रही हैं, तो 30 के बाद हर साल आंखों की जांच जरूर कराएं। ड्राई आई से लेकर विजन प्रॉब्लम का पता आसानी से चल जाता है। साथ ही दांत भी चेक कराएं।

Image credits: Getty
Hindi

लिवर और किडनी फंक्शन टेस्ट

लिवर और किडनी फंक्शन टेस्ट महिलाओं के लिए 30 के बाद बेहद जरूरी हो जाते हैं। आप डॉक्टर से इस बारे में परामर्श करें और टेस्ट कराएं।

Image credits: Getty

कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर न खेलें रंग, 7 टिप्स से होली में आंखें रहेंगी सेफ

स्किन प्रॉब्लम दूर करेंगे 5 आयुर्वेदिक फेस पैक, बदलते मौसम में रामबाण

धीरूभाई अंबानी स्कूल में कैसा खाना खाती हैं आराध्या बच्चन? जानें पूरा डाइट प्लान

घोड़े जैसी फुर्ती देता है ये सिकुड़ा ड्राई फ्रूट, बादाम-काजू को दे रहा मात