Hindi

1 Gram Gold में 7 फैंसी Earrings, लटकन झुमका से बढ़ाएं क्रेज

Hindi

सनफ्लावर लटकन झुमका

हैवी डिजाइन वाला यह झुमका गोल्ड प्लेटेड वर्क पर है, जहां सुंदर सा सनफ्लावर संग चांद जैसी डिजाइन है। साथ में लाल मोती और मीनाकारी रंगों का काम इसे एडिशनल बना रहा है।

Image credits: instagram@dreams.jewellery2023
Hindi

मीनाकारी मयूर झुमका

अगर आप कुछ पहनने की हसरत रखती हैं तो इसे चुनें। मोर आकार के स्टड संग बीच में हाफ मून पर मल्टीकलर मीनाकारी नगों का सुंदर काम है। नीचे की लंबी लटकन वर्सेटाइल लुक दे रही है।

Image credits: instagram@dreams.jewellery2023
Hindi

पीकॉक लटकन झुमका इय़ररिंग्स

शादी-पार्टी से फेस्टिव सीजन के लिए इस तरह के मुकुट या पेसली डिजाइन वाले झुमका चुनें जा सकते हैं। इसमें पिकॉक वर्क से इंस्पायर्ड नक्काशी और मीनाकारी वर्क है। 

Image credits: instagram@dreams.jewellery2023
Hindi

फ्लोरल वर्क मीनाकारी लटकन

इस टॉप पर गोल चक्र फूल जैसी डिजाइन है, जिसमें बीच में लाल रंग का स्टोन लगा हुआ है। बीच में हाफ मून विद रेड स्टोन और बारीक मोती फ्यूजन लुक दे रहे हैं।

Image credits: instagram@dreams.jewellery2023
Hindi

कुंदन हार्ट शेप झुमका

इसमें ऊपर की ओर हार्ट आकार की स्टड डिजाइन है, जिसमें छोटे कुंदन और सफेद नग जड़े हैं। साथ में इनामेल वर्क विद व्हाइट स्टोन इसे लंबी नक्काशीदार लटकन वाली फिलिंग देते हैं।

Image credits: instagram@dreams.jewellery2023
Hindi

क्लासिक झुमका चांदबाली

यह डिजाइन पारंपरिक राजस्थानी और एंटिक लुक में आती है, जिसमें मीनाकारी का खूबसूरत काम है। नीचे की ओर कर्व्ड शेप स्मॉल झुमकी लटकन लुक कंप्लीट करेंगे।

Image credits: instagram@dreams.jewellery2023
Hindi

स्टार कट कुंदन झुमका

इसमें दिल पत्ती के आकार में ऊपरी हिस्सा भड़कीला लगता है, जबकि बीच में चांदबाली पर छोटे-छोटे तारों की कटिंग संग सफेद स्टोन लगे हैं। नीचे की ओर छतरीनुमा डिजाइन कमाल लग रही है।

Image credits: instagram@dreams.jewellery2023

Gold Earrings हल्के चाहिए? देखें पर्ल, फ्लावर और कर्व्ड डिजाइन

सुई धागा इयररिंग्स के 7 ट्रेंडी डिजाइन, स्टड से डबल चेन तक

गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर क्या गिफ्ट करें? सिल्वर ब्रेसलेट के 6 जबरदस्त ऑप्शन

मंगलसूत्र पेंडेंट की फैंसी डिजाइन, सुहागन के गले को मिलेगी सुंदर लुक