कांच की चूड़ियां के साथ आगे-पीछे पतले गोल्ड फिनिश बैंगल बहुत स्टाइलिश लगते हैं। सिर्फ ₹100 के अंदर ऐसे बैंगल्स पा सकती हैं। 8 खूबसूरत डिजाइन आप ग्लास चूड़ियों के साथ ट्राय करें।
यह सबसे बेसिक और एवरग्रीन डिजाइन है, जिसमें सादा गोल्ड पॉलिश होता है। इसे आप ग्लास चूड़ियों के आगे और पीछे पहनकर एक क्लीन फ्रेम पाएं। हर रंग की चूड़ी संग आसानी से मैच हो जाता है।
इस डिजाइन में छोटे-छोटे स्टोन लगे होते हैं, जो बैंगल को शाइनी और ग्लैमरस बनाते हैं। इसे आप सिंपल ग्लास चूड़ियों के साथ पहनें, ताकि बैंगल की चमक और उभरकर दिखे। यह पार्टी वियर लगेगा।
जिग जैक पैटर्न में बना ये गोल्ड बैंगल डिजाइन बहुत एलिगेंट और फेमिनिन लुक देता है। यह बैंगल हल्के होते हुए भी काफी डिटेलिंग लुक देते हैं इसे ग्लास बैंगल संग ट्राय करें।
इस तरह के स्टोन लटकन गोल्ड बैंगल आपको 100 रुपए के बजट में मिल जाएंगे। जब आप इसे सिंपल चूड़ियों के साथ पहनेंगी तो स्टेटमेंट लुक मिलेगा।
इसमें बैंगल का शेप हल्का ट्विस्टेड (मुड़ा हुआ) होता है, जो इसे यूनिक और मॉडर्न बनाता है। यह सिंपल चूड़ियों के साथ पहनने पर भी अलग ही स्टाइल स्टेटमेंट बनाता है।
अगर आप थोड़ा कलरफुल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो मीनाकारी बैंगल चुनें। इसमें हल्के रंगों की डिजाइनिंग होती है, जिसे चूड़ियों के रंग के साथ मैच करके खूबसूरत बनाएं।
इस डिजाइन में बैंगल की बेस पर हल्की टेक्सचर होती है, जिससे यह प्लेन होते हुए भी थोड़ा रिच लगता है। यह डेली वियर के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है और ज्यादा हैवी भी नहीं लगते।
फ्लावर पैटर्न में बना कटवर्क डिजाइन बहुत एलिगेंट और फेमिनिन लुक देता है। यह बैंगल हल्का होते हुए भी काफी डिटेलिंग देता है और आपकी चूड़ियों को एक डेकोरेटिव टच देता है।