पुरानी इयररिंग्स को फेंके नहीं, 6 तरह से करें यूज, नं. 5 Idea है कमाल
jewellery Mar 17 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:Gemini AI
Hindi
पुरानी इयररिंग्स से बनाएं पेंडेंट
आप अपनी पुरानी इयररिंग्स से पेंडेंट बना सकती हैं। हूप इयररिंग्स को तो आप डायरेक्ट चेन से जोड़ सकती हैं। वहीं, लटनक इयररिंग्स या स्टड में एक छोटा से हुक लगाकर पेंडेंट बना सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
हेयर एक्सेसरीज
अगर आपके पास हैंगिग बड़े साइड में इयररिंग्स हैं, तो फिर उसे फेंकने की जगह कुछ इस तरह की हेयर एक्सेसरीज बनाएं। इयररिंग्स के टेल को हल्का सा मोड़ दें और बालों में फंसने लायक बनाएं।
Image credits: pinterest
Hindi
ब्रोच या साड़ी पिन
पुरानी इयररिंग्स के टेल को हटाकर उसमें पिन ग्लू की मदद से जोड़ दें। आप पिन जोड़ने में सेलो टेप का भी इस्तेमाल कर सकतीहैं। पुराने इयररिंग्स को आप ब्रोच में बदलकर साड़ी में लगाएं।
Image credits: pinterest.
Hindi
रिंग बनाएं
अगर आपके पास हूप इयररिंग्स है, और आपके उंगली में फिट आ जाती है, तो फिर रिंग बना लें। साड़ी या सूट के साथ उसे स्टाइल कर सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
ब्रेसलेट बनाएं
छोटे-छोटे स्टड्स या मोती वाले इयररिंग्स को जोड़कर आप DIY ब्रेसलेट बना सकती हैं। इसके अलावा हूप इयररिंग्स को ब्रेसलेट में बतौर चार्म जोड़ सकती हैं।
Image credits: pinterest.
Hindi
होम डेकोर में करें यूज
अगर ढेर सारी पुरानी इयररिंग्स है, तो फिर उससे अपने लैंप को डेकोर करें। आप फोटोफ्रेम में भी ऐड कर सकती हैं।