मोतियों की नफासत और ग्रीन बैंगल्स का जादू, मिलेगा बेहद ग्रेसफुल लुक
jewellery Jul 31 2026
Author: Bimla Kumari Image Credits:pinterest
Hindi
सिंगल पर्ल लाइन बैंगल
सिंगल लाइन पर्ल बैंगल सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट लुक देता है। ग्रीन ग्लास चूड़ियों के बीच इसे पहनने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। यह डिजाइन हर ड्रेस से मैच हो जाता है।
Image credits: meesho
Hindi
फ्लोरल पर्ल बैंगल
फूलों की आकृति वाले पर्ल बैंगल्स फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। सफेद मोतियों की नाजुक कारीगरी और ग्रीन बैंगल्स बेहद आकर्षक दिखाई देता है।
Image credits: pinterest
Hindi
कुंदन पर्ल बैंगल
कुंदन और मोतियों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन हमेशा रॉयल लुक देता है। ग्रीन बैंगल्स के साथ यह डिजाइन शादी, तीज और पूजा जैसे खास मौकों पर आपके एथनिक स्टाइल में लग्जरी टच जोड़ता है।
Image credits: mirraw.com
Hindi
गोल्ड फिनिश पर्ल बैंगल
गोल्ड फिनिश के साथ जड़े छोटे-छोटे मोती इस बैंगल को प्रीमियम लुक देते हैं। ग्रीन बैंगल्स के साथ इसका कॉम्बिनेशन सिल्क साड़ी और बनारसी आउटफिट पर बेहद शानदार नजर आता है।
Image credits: pinterest
Hindi
मल्टी-लेयर पर्ल बैंगल
मल्टी-लेयर पर्ल बैंगल्स आजकल महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। कई लेयर में सजे मोती हाथों को रिच लुक देते हैं। इन्हें ग्रीन बैंगल्स के साथ पहनने पर फेस्टिव लुक और भी खास लगता है।
Image credits: pinterest
Hindi
मिनिमल पर्ल कफ बैंगल
अगर आपको हल्की ज्वेलरी पसंद है, तो मिनिमल पर्ल कफ बैंगल बेहतरीन विकल्प है। इसका मॉडर्न डिजाइन ग्रीन बैंगल्स के साथ मिलकर ट्रेडिशनल लुक देता है।