बांधनी कड़ा सेट डिजाइन, ब्राइडल से मॉडर्न तक 5 लेटेस्ट स्टाइल
jewellery May 11 2026
Author: Anshika Tiwari Image Credits:Chatgpt.com
Hindi
क्लासिक कुंदन बूटी बांधनी कड़ा
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बांधनी कड़ा सेट बेस्ट है। इसमें छोटे-छोटे कुंदन के दानों के साथ मोतियों का घना काम है। यह एलिगेंट डिजाइन है जो बिना चूड़ी भी हाथों की शोभा बढ़ाएगी।
Image credits: Pinterest
Hindi
ट्रेडिशनल राजस्थानी बांधनी कड़ा
यह डिजाइन राजस्थानी बांधनी लुक से इंस्पायर्ड हैं। इसमें स्वास्तिक और कलश के शुभ चिन्ह बने हुए हैं। आप पूजा-पाठ या वेडिंग ओकेजन के लिए इसे विकल्प बना सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
कुंदन पर्ल बांधनी ब्राइडल सेट
चूड़ी अलग-अलग पहनने की बजाय आप इस तरह का बांधनी ब्राइडल कड़ा सेट खरीदें। बीच में चौड़ा कुंदन वर्क कंगन के साथ किनारों पर छोटे-छोटे बैंगल है। ये पार्टी लुक के लिए मॉडर्न च्वाइस है।
Image credits: Pinterest
Hindi
स्टड स्टाइल ट्रेडिशन कड़ा
बांधनी बैंगल की यह डिजाइन यूनिक है, जो पचेली कंगन से मिलती-जुलती है। इसमें चारों तरफ उभार देते हुए छोटे-छोटे स्टड लगे हैं। आप पारंपरिक वर्क पसंद करती हैं तो इसे खरीदना बनता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
मीनाकारी बांधनी कड़ा डिजाइन
चूड़ी पहनना कम पसंद है, सिंगल पीस बांधनी बैंगल खरीदें। इसमें कलियों और फूलों की बनावट है। साथ में सफेद मोतियों काम लग्जरी लगता है। आप इसे स्टेटमेंट पीस की तरह कैरी कर सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
बांधनी स्टाइल लटकन कड़ा सेट
ग्लास बैंगल से हटकर हाथों को लग्जरी लुक देने के लिए बांधनी कड़ा सेट खरीदें। इसमें हरे-मैरून मीनाकारी काम पर मोतियों की लटकन है। यह सिल्क-बनारसी साड़ियों पर बहुत ही ट्रेंडी लगता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
चंकी एमराल्ड रूबी कड़ा
बांधनी वर्क में गहरे रंग का इस्तेमाल किया जाता है। यह कड़ा भी रेड-ग्रीन कॉम्बिनेशन पर है। साथ में चौड़ा और उभरा डिजाइन सादी सी सादी साड़ी में जान डाल देगा।