ट्रेंड में बोट्टू नेकलेस के 7 यूनिक डिजाइन, जचेंगे के हर आउटफिट पर
jewellery Jun 25 2026
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:pinterest
Hindi
1. ग्रीन मोती बोट्टू नेकलेस
ग्रीन मोती बोट्टू नेकलेस में लगे हरे मोती इसको रॉयल लुक देते हैं। ये साड़ी, सूट और एथनिक ड्रेस के साथ शानदार लगेंगे। इसका डिजाइन चेहरे की खूबसूरती को निखारने का काम करता है।
Image credits: pinterest
Hindi
2. स्टार डिजाइन बोट्टू नेकलेस
स्टार डिजाइन बोट्टू नेकलेस ट्रेंडी बनावट की वजह से डिमांड में हैं। इसमें लगे स्टार नेकलेस को मॉडर्न लुक देते हैं। इसे साड़ी, कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट संग पहन सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
3. कुंदन बोट्टू नेकलेस
कुंदन बोट्टू नेकलेस बारीक कारीगरी के लिए जाने जाते हैं। इसमें लगे कुंदन स्टोन नेकलेस को रिच लुक देते हैं, जो किसी भी एथनिक आउटफिट की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
4. लीफ डिजाइन बोट्टू नेकलेस
लीफ डिजाइन बोट्टू नेकलेस में पत्तियों के आकार की नक्काशी होती है, जो इसको आकर्षक बनती है। ये डिजाइन पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ मैच होती है।
Image credits: pinterest
Hindi
5. मीनाकारी बोट्टू नेकलेस
मीनाकारी वर्क वाले बोट्टू नेकलेस अपनी रंगीन कलाकारी के लिए पहचाने जाते हैं। इसमें लाल, हरे और अन्य खूबसूरत रंगों की मीनाकारी होती है, जो इसको बेहद आकर्षक बनाती है।
Image credits: pinterest
Hindi
6. हैवी बोट्टू नेकलेस
हैवी बोट्टू नेकलेस उन महिलाओं के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो अपने लुक में रॉयल टच जोड़ना चाहती हैं। इसकी चौड़ी डिजाइन, बारीक नक्काशी और आकर्षक स्टोन इसे बेहद शानदार बनाते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
7. शॉर्ट बोट्टू नेकलेस
शॉर्ट बोट्टू नेकलेस रोजमर्रा से लेकर खास अवसरों तक कैरी किए जा सकते है। इसकी छोटी और कॉम्पैक्ट डिजाइन गर्दन के पास खूबसूरती से फिट होती है, जिससे लुक एलिगेंट दिखता है।