ऐश्वर्या की तरह ब्लू स्टोन नेकलेस से बढ़ाएं गले की खूबसूरती
jewellery May 23 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:chat GPT
Hindi
ऐश्वर्या राय का कांस फिल्म फेस्टिवल लुक
ऐश्वर्या राय ने कान्स 2026 में इलेक्ट्रिक ब्लू स्कल्प्टेड गाउन कैरी किया था। इस लुक में उनकी ज्वेलरी बेहद मिनिमल, लेकिन काफी आई कैची नजर आई।
Image credits: Instagram
Hindi
ऐश्वर्या राय का नेकलेस डिजाइन
ऐश्वर्या ने अपने लुक के साथ डिजाइनर नेकपीस पहना, जिसमें ब्लू सफायर स्टोन और डायमंड डिटेलिंग है। यह नेकलेस उनके आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरती से मैच कर रहा है।
Image credits: Instagram
Hindi
ब्लू स्टोन ज्वेलरी की खासियत
डार्क ब्लू सफायर स्टोन ज्वेलरी में बेहद आकर्षक लगते हैं। खासतौर पर जब इन्हें डायमंड या अमेरिकन डायमंड के साथ पेयर किया जाता है, तो इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
Image credits: Instagram
Hindi
सिंगल ब्लू स्टोन नेकलेस
ब्लू कलर के बड़े रेक्टेंगल स्टोन के साथ अमेरिकन डायमंड लीफ डिजाइन वाला नेकपीस गले में बेहद क्लासी लगता है। यह डिजाइन सिंपल होने के बावजूद काफी एलिगेंट नजर आता है।
Image credits: Instagram
Hindi
ड्रॉप डिजाइन ब्लू स्टोन नेकलेस
ब्लू स्टोन में ड्रॉप डिजाइन वाला सिंगल लेयर नेकलेस भी काफी ट्रेंडी लगता है। इसमें छोटे-छोटे डायमंड से बेस तैयार किया गया है और नीचे ड्रॉपलेट स्टाइल में ब्लू स्टोन लगाया है।
Image credits: Instagram
Hindi
स्टैंडर्ड ब्लू स्टोन नेकलेस
ब्लू स्टोन में टेनिस स्टाइल नेकलेस स्टाइलिश लगता है। यह डिजाइन टेनिस ब्रेसलेट की तर्ज पर तैयार किया है और सिंगल या डबल लेयर पैटर्न में मिलता है। यs आपके लुक को रॉयल टच देता है।