22KT गोल्ड प्लेटेड चांदबाली इयररिंग, असली 2 तौला वाला देंगे स्वैग
jewellery Feb 24 2026
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:Pinterest
Hindi
6 ट्रेंडिंग गोल्ड प्लेटेड चांदबाली डिजाइन
22KT गोल्ड प्लेटेड चांदबाली इयररिंग्स परफेक्ट चॉइस हैं। ये देखने में बिल्कुल 2 तौला वाले असली गोल्ड जैसे लगते हैं, लेकिन कीमत काफी कम रहती है। यहां देखें 6 ट्रेंडिंग डिजाइंस।
Image credits: Our own
Hindi
टेंपल ज्वेलरी स्टाइल चांदबाली
इस डिजाइन में लक्ष्मी या फ्लोरल मोटिफ बने होते हैं। हैवी और डिटेल्ड पैटर्न की वजह से यह बिल्कुल ब्राइडल ज्वेलरी फील देता है। ग्रैंड लुक चाहती हैं, तो यह डिजाइन खूब स्वैग देगा।
Image credits: social media
Hindi
पर्ल ड्रॉप मल्टी-लेयर चांदबाली
क्लासी और एलीगेंट लुक चाहिए तो पर्ल डिटेलिंग वाली चांदबाली बेस्ट है। ऊपर गोल्ड प्लेटेड फ्रेम और नीचे 3–4 लेयर में छोटे-छोटे मोती लटकते हैं। यह फेस्टिव पार्टी के लिए शानदार रहता है।
Image credits: social media
Hindi
कुंदन वर्क हैवी चांदबाली
इस डिजाइन में गोल्ड प्लेटेड बेस पर व्हाइट और रेड कुंदन स्टोन लगे होते हैं। नीचे मोती या बीड्स की लेयर इसे रॉयल टच देती है। 2 तौला वाले रिच लुक के लिए इसका साइज बड़ा चुनें।
Image credits: pinterest
Hindi
जालीदार ट्रेडिशनल राजवाड़ी चांदबाली
इसमें फाइन जाली वर्क होता है जो बिल्कुल पुरानी रॉयल ज्वेलरी जैसा फील देता है। पूरा इयररिंग गोल्डन शाइन के साथ फुल कवर लुक देता है, जिससे यह भारी 2 तौला जैसा लगता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
मीनाकारी टच वाली चांदबाली
अगर आप थोड़ा कलरफुल और हटकर स्टाइल चाहती हैं, तो मीनाकारी डिजाइन चुनें। गोल्ड प्लेटिंग के साथ ग्रीन, रेड या ब्लू इनैमल वर्क इसे एथनिक लुक देता है। यह डिजाइन खूब जंचता है।
Image credits: Instagram
Hindi
स्टोन स्टडेड मॉडर्न फ्यूजन चांदबाली
इसमें गोल्ड प्लेटेड बेस पर अमेरिकन डायमंड या कलर स्टोन लगाए जाते हैं। डिजाइन थोड़ा मॉडर्न और शार्प फिनिश में होता है, जिससे यह इंडो-वेस्टर्न या अनारकली के साथ भी मैच हो जाता है।