सफेद चांदी की पायल तो हर कोई पहनता है, क्यों न बजट फ्रेंडली ऑप्शन अपनाते हुए सेसी क्वीन दिखा जाए। दरअसल, आज हम आपके लिए लाये हैं ब्लैक कलर डोरा पायल जो कम पैसों में बोल्ड लुक देगी।
डोरा पायल काले धागे-मोतियों पर बनी होती है। इसमें काले मोती के बीच छोटे-छोटे सिल्वर बीड पिराएं साथ में लॉबस्टर चेन हुक लॉक कमाल की सिक्योरिटी देगी। आप इसे एंकलेट की तरह वियर करें।
नजर से बचना है तो काले मोती या धागे पर ऐसी ईविल आई ब्लैक बीड पायल पहनें। ये काफी ज्यादा कंफर्टेबल और फ्रेश लुक देगी। यह पायल 15+ गर्ल्स से 50+वुमन के पैरों पर कमाल लगेगी।
पायल बिना घुंघरू के अधूरी मानी जाती है। आप भी झनकार पसंद करती हैं तो काले मोतियों पर बेल पैटर्न वाली डोरा पायल खरीदें, जो 4 हजार रुपए तक सुनार के यहां मिल जाएंगी।
मैरिड वुमन श्रृंगार और फैशन एक साथ कैरी करते हुए घुंघरू डोरा पायल पहनें। ये दिखने में काफी और यूनिक लगती हैं। आप पांव को नजाकत भरा दिखाना चाहती हैं तो इसे चुनना बनता है।
काले धागे वाली डोरा पायल रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट है। इसमें छोटे-छोटे मोतियों की डिटेलिंग हैं जो काफी यूनिक है। सुनार के यहां सिल्वर डिटेलिंग पर इसे 2000रु तक खरीद सकते हैं।
सादगी+सुंदरता देने वाली नजरिया पायल काफी यूनिक है, इसमें काली मोतियों के साथ छल्ले का काम है जो काफी ज्यादा प्रीमियम लुक दे रहे है। ईविल आई मनका इसे और भी ज्यादा आकर्षक बना रहा है।