भर-भर हाथ बैंगल्स का लौटा ट्रेंड, Gen Z को भा रही प्लेन कांच चूड़ियां
jewellery Jun 23 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:instagram
Hindi
ग्रीन प्लेन बैंगल्स
सटल और क्लासिक लुक के लिए आप ग्रीन प्लेन बैंगल्स खरीद कर कुछ इस तरह कलाई पर सजा सकती हैं। इन दिनों टी-शर्ट के साथ भी इस तरह की चूड़ी लुक लड़कियां पसंद करने लगी हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
मेटेलिक ग्लास चूड़ी
मेटेलिक ग्लास चूड़ी जेन जी की पहली पसंद बन गई है। इसकी चमकदार लुक की वजह से वो इसे इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन रही हैं। भर-भर हाथ जब वो इसे पहनती हैं, तो लुक देखते ही बनता है।
Image credits: pinterest
Hindi
गोल्डन कांच की चूड़ी
गोल्डन कलर की कांच की चूड़ी रॉयल लुक देती है। आप इसे व्हाइट साड़ी-सूट के साथ-साथ वेस्टर्न वियर पर भी पहन सकती हैं। इस तरह की चूड़ी सेट आपको 300 रुपए के अंदर मिल जाएंगी।
Image credits: pinterest
Hindi
ब्लैक एंड सिल्वर प्लेन कांच की चूड़ी
ब्लैक चूड़ियां भी जेन जी गर्ल्स को खूब भा रही है। कॉन्ट्रास्ट लुक के लिए आप ब्लैक चूड़ियों के साथ सिल्वर चूड़ी जोड़ें। पार्टी-फंक्शन के लिए यह बेस्ट लुक है।
Image credits: instagram
Hindi
ड्यूल टोन ब्लू चूड़ी
ब्लू कलर की कांच की चूड़ियों की ब्यूटी देखते ही बनती है। अगर आपको खास मौके पर अपने ब्लू या व्हाइट आउटफिट के साथ चटक रंग पसंद है, फिर ब्लू चूड़ी के दो रंग एक साथ जोड़ सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
रेड प्लेन कांच की चूड़ी
रेड प्लेन कांच की चूड़ी बहुत ही ज्यादा अच्छी लगती है। सुहागन महिलाएं इस तरह की चूड़ी सेट साड़ी या सूट के साथ ट्राई कर सकती हैं।