नए सोने के ईयररिंग्स बनवा रही हैं तो पहले देख लें ये ट्रेंडिंग डिजाइन
jewellery Jul 28 2026
Author: Anshika Tiwari Image Credits:gemini ai
Hindi
जालवर्क बीडेड बाली
सोने के झाले बनवाने की सोच रही हैं तो फैंसी और मॉडर्न डिजाइन वाली जालवर्क बीडेड बाली को विकल्प बना सकती हैं। इसमें ट्विस्ट रोप पर टेक्सचर्ड वर्क हैं जो बहुत प्रीमियम लगता है।
Image credits: pinterest\instagram
Hindi
मैश वर्क हूप इयररिंग्स
रोजाना, ऑफिस से शादी-पार्टी तक स्टाइल चाहिए तो मैश वर्क हूप इयररिंग्स खरीदें। इन्हें बारीक एंटिक डिजाइन और स्टोन पर बनाया जाता है। साथ में छोटे-छोटे नग खूबसूरती बढ़ाते हैं।
Image credits: pinterest\instagram
Hindi
थ्री लटकन स्टड इयररिंग्स
लॉन्ग इयररिंग्स पहनने की शौकीन हैं तो क्लोसेट में थ्री लटकन स्टड इयररिंग्स शामिल करें। इसमें फ्लोरल स्टड पर तीन लेयर दिए गए हैं जो हैवी+सूटेबल लुक देते हैं।
Image credits: pinterest\instagram
Hindi
राउंड टॉप्स लटकन डिजाइन
पतली सी सोने की लंबी चेन और राउंड टॉप्स पर गोल्ड इयररिंग्स हल्के होने के साथ यूनिक भी हैं। इन्हें आप बेहिचक-परेशानी रोजाना पहन सकती हैं। 14-22kt तक इन्हें बनवाया जा सकता है।
Image credits: pinterest\instagram
Hindi
डबल लेयर गोल्ड स्टड
अगर आप मिनिमल इयररिंग्स में भड़कीला लुक चाहती हैं तो डबल लेयर गोल्ड स्टड को विकल्प बना सकती हैं। इसमें मेटेलिक बेस पर सफेद नगों संग मीनाकारी मनकों का काम है जो वर्सेटाइल लगता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
कोल्हापुरी टॉप्स डिजाइन
बारीक इनग्रेविंग वर्क और मीनाकारी की इंटरलॉकिंग डिजाइन पर आने वाले कोल्हापुरी टॉप्स गोल्ड उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं। आप 5 ग्राम में बनवा सकती हैं।
Image credits: gopaljewellers6464@instagram
Hindi
स्क्वायर कट इयररिंग्स
गोल्ड और बारीक नगों की जुगलबंदी पर स्क्वायर कट इयररिंग्स उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो हल्का और मॉडर्न लुक पसंद करती हैं। अगर आप भी बेसिक से हटकर कुछ चाहती हैं तो इसे चुनें।