Gold Teddy Pendant Design: 0.5G गोल्ड में बनवाएं 8 टेडी पेंडेंट
jewellery Feb 09 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Gemini AI
Hindi
हाफ ग्राम गोल्ड पेंडेंट डिजाइन
डेलिकेट गोल्ड ज्वेलरी गर्ल्स के ऊपर बहुत ही खूबसूरत लगती है। आप टेडी डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को ये छोटा सा टेडी बियर शेप का गोल्ड पेंडेंट दें। जिसमें अमेरिकन डायमंड की डिटेलिंग है।
Image credits: Instagram@rabab.jewels
Hindi
टेडी डे गिफ्ट आइडिया
टेडी डे पर आप गर्लफ्रेंड को गोल्ड में कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो इस छोटे से पेंडेंट में इन्वेस्ट करें। टेडी बियर शेप के पेंडेंट डिजाइन में टेडी एक बैलून हाथ में पकड़ा हुआ है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
कलरफुल टेडी पेंडेंट
गोल्ड की पतली सी चेन में आप आधा ग्राम सोना लेकर इस तरीके के कलरफुल टेडी बियर पेंडेंट भी बना सकते हैं। इसमें व्हाइट, पिंक या येलो कई तरह के ऑप्शन आपको मिल जाएंगे।
Image credits: Instagram@pearls.house.kw
Hindi
व्हाइट गोल्ड टेडी पेंडेंट
आजकल व्हाइट गोल्ड काफी ट्रेंड में है। आप इस तरीके का छोटा सा टेडी बियर पेंडेंट ले सकते हैं। जिसमें अमेरिकन डायमंड और ब्लैक बीड्स से टेडी का फेस बनाया गया है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
गोल्ड+डायमंड पेंडेंट डिजाइन
आधा ग्राम सोने में आप इस तरह से अमेरिकन डायमंड या डायमंड के मिनी पेंडेंट भी चुनें। जिसमें डायमंड से ही छोटे से टेडी बियर का डिजाइन है और गोल्ड से इसके हाथ, मुंह और कान बनाए गए हैं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
गोल्ड+स्टोन टेडी पेंडेंट
इस तरह के स्टोन पेंडेंट में सोना कम लगता है। लेकिन ये पेंडेंट काफी हैवी दिखते हैं। आप छोटा सा टेडी बियर डिजाइन लें, जिसमें रेड, ब्लू या ब्लैक कलर के स्टोन की डिटेलिंग हो।
Image credits: Instagram@thelegacylove
Hindi
मिनी डायमंड गोल्ड पेंडेंट
डेलिकेट और क्यूट ज्वेलरी में इस तरीके के टेडी बियर की आउटलाइनिंग डिटेलिंग वाला पेंडेंट भी आप चुन सकते हैं। जिसमें बीच में एक सॉलिड डायमंड लगा है और ऊपर छोटे-छोटे डायमंड है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
सॉलिड गोल्ड टेडी बियर पेंडेंट
इस तरह के पेंडेंट काफी ड्यूरेबल होते हैं, जो सॉलिड गोल्ड से बने हुए हैं। आप इसमें सोने की चपड़ी वाला पेंडेंट चुनें, जो लाइटवेट में 0.5 से 1 ग्राम में बन जाएगा।