Hindi

पुराने बिछिया रीयूज के 5 Idea, पैसे भी बचेंगे और न्यू स्टाइल भी मिलेगा

Hindi

रीयूज के 5 आसान तरीके

पुरानी बिछिया को रीयूज करके बिल्कुल नया और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होगी बल्कि आपकी ज्वेलरी भी यूनिक दिखेगी। रीयूज करने के 5 आसान और स्टाइलिश तरीके।

Image credits: instagram
Hindi

नई पॉलिश करवाकर बनाएं नई जैसी

बिछिया सिल्वर की है और उस पर काला पन आ गया है, तो ज्वेलर से सिल्वर पॉलिश करवा लें। पॉलिश के बाद बिछिया बिल्कुल नई जैसी चमकने लगती है और उसे फिर से रोज पहनना आसान हो जाता है।

Image credits: pinterest
Hindi

बिछिया को पायल चार्म में बदलें

अगर आपकी बिछिया का डिजाइन अच्छा है लेकिन आप उसे पहनना नहीं चाहतीं, तो उसे पायल में चार्म की तरह लगवा सकती हैं। यह ट्रिक आपकी पायल को भी यूनिक और डिजाइनर लुक देती है।

Image credits: pinterest
Hindi

फ्यूजन टो-रिंग बनवाएं

आजकल फ्यूजन ज्वेलरी का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है। आप दो पुरानी बिछिया को मिलाकर ज्वेलर से नई डिजाइन की टो-रिंग बनवा सकती हैं। यह तरीका थोड़ा मॉडर्न स्टाइल के लिए बेस्ट है।

Image credits: srianujewellers.com
Hindi

मिनी रिंग या चार्म ज्वेलरी बनाएं

अगर बिछिया का डिजाइन छोटा और सुंदर है, तो उसे मिनी फिंगर रिंग या पेंडेंट चार्म में भी बदला जा सकता है। इससे पुरानी ज्वेलरी भी इस्तेमाल में आ जाती है और नया स्टाइल भी मिल जाता है।

Image credits: instagram
Hindi

बिछिया में छोटे स्टोन लगवाएं

पुराने सिंपल डिजाइन को नया लुक देने के लिए उसमें छोटे स्टोन या अमेरिकन डायमंड (AD) लगवाए जा सकते हैं। इससे आपकी बिछिया का डिजाइन ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक दिखेगा।

Image credits: amazing_gadgets.17 Instagram

Gold Jhala Design: स्टाइल में जोड़े क्लास, सोने के झाला, गोल्ड झुमका की 7 डिजाइन

ghungroo metal bangles: चूड़ियों के साथ घुंघरू कंगन का ट्रेंड, ठहर जाएंगी हर किसी की नजरें

Hollow Earrings: गर्मी पसीने में भी कानों को राहत, पहनें 6 हॉलो इयररिंग्स

Silver Tagdi Designs: घुंघरू की छनछन का जलवा, पहनें खूबसूरत चांदी का कमर छल्ला