व्हाइट सूट और साड़ी के साथ ट्राई करें ये 7 पर्ल स्टाइलिश इयररिंग्स
jewellery Aug 05 2026
Author: Bimla Kumari Image Credits:chtagpt
Hindi
क्लासिक पर्ल स्टड इयररिंग्स
अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो क्लासिक पर्ल स्टड इयररिंग्स चुनें। व्हाइट सूट या साड़ी के साथ ये बेहद ग्रेसफुल लगते हैं और ऑफिस या कॉलेज सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स से पाएं रॉयल लुक
लंबे पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स चेहरे की खूबसूरती को निखारते हैं। इन्हें लो बन हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप के साथ पहनें, जिससे आपका इंडिपेंडेंस डे लुक बेहद रॉयल और आकर्षक नजर आए।
Image credits: myntra
Hindi
फ्लोरल पर्ल इयररिंग्स करें ट्राई
फ्लोरल डिजाइन वाले पर्ल इयररिंग्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ये व्हाइट कॉटन या चिकनकारी सूट के साथ शानदार लगते हैं और आपके एथनिक लुक में फ्रेश और स्टाइलिश टच जोड़ते हैं।
Image credits: meesho
Hindi
पर्ल चांदबाली देंगी एलिगेंट लुक
अगर आप फेस्टिव और रिच लुक चाहती हैं, तो पर्ल चांदबाली बेहतरीन विकल्प है। व्हाइट सिल्क साड़ी, सॉफ्ट कर्ल हेयर और ग्लोइंग मेकअप के साथ यह कॉम्बिनेशन बेहद शानदार लगता है।
Image credits: pinterest
Hindi
गोल्डन पर्ल हूप्स देंगे मॉडर्न टच
गोल्डन हूप्स में लगे छोटे-छोटे पर्ल पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन मेल हैं। इन्हें व्हाइट ऑर्गेंजा साड़ी या स्ट्रेट सूट के साथ पहनकर आप यूनिक फैशन स्टेटमेंट बना सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
मल्टी-लेयर पर्ल इयररिंग्स हैं ट्रेंडी चॉइस
मल्टी-लेयर पर्ल इयररिंग्स आजकल फैशन में काफी पसंद किए जा रहे हैं। इन्हें मिनिमल ज्वेलरी, व्हाइट आउटफिट और हल्के मेकअप के साथ स्टाइल करें, ये सबसे अलग और यादगार दिखाई देगा।