कुछ नया और ट्रेंडी ऐड करना चाहती हैं, तो जेली ग्लास बैंगल्स बेस्ट हैं। ये चूड़ियां ट्रांसपेरेंट, शाइनी और 3D इफेक्ट देती हैं। खरीदें जेली ग्लास बैंगल के 8 खूबसूरत डिजाइन।
ट्रांसपेरेंट जेली बैंगल्स का ग्लास जैसा क्लियर लुक हाथों को प्रीमियम लुक देता है। साड़ी, सूट या वेस्टर्न आउटफिट के साथ ये बैंगल्स बेहद खूबसूरत लगते हैं। इनका लुक एकदम 3D लगता है।
ग्लिटर से भरे जेली बैंगल्स हाथों में चमक और ग्लैमर जोड़ते हैं। इनके अंदर मौजूद चमकदार पार्टिकल्स मूवमेंट के साथ खूबसूरत इफेक्ट बनाते हैं। यह डिजाइन काफी सुंदर लगता है।
अगर आप सिंपल में हैवी और पार्टी वियर लुक चाहती हैं, तो प्लेन पिंक जेली बैंगल डिजाइन बेहतरीन चॉइस हैं। इनके साथ पर्ल या घुंघरू वाले कड़ा मैच करके पहनेंगी तो सुंदर लुक मिलेगा।
जेली ग्लास बैंगल्स में गोल्डन लाइनिंग या गोल्ड फ्लेक्स वाला डिजाइन रॉयल लुक देता है। यह डिजाइन एथनिक आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगता है और कम कीमत में लग्जरी फील देता है।
रंग-बिरंगी एक्सेसरीज पसंद हैं, तो मल्टीकलर लेयर डिजाइन ट्राय करें। अलग-अलग रंगों की ट्रांसपेरेंट लेयर इन बैंगल्स को बेहद यूनिक बनाती हैं। यह समर और फेस्टिव सीजन के लिए शानदार है।
यह वाइट ट्रांसपैरेंट ग्लास बैंगल डिजाइन खासतौर पर यंग गर्ल्स और महिलाओं के बीच काफी फेमस है। इसे आप घुंघरू बैंगल या हैवी कड़ा के साथ मैचिंग कर पेयर करें।
इन बैंगल्स के अंदर छोटे-छोटे फूल या फ्लोरल पैटर्न डिजाइन किए जाते हैं। ट्रांसपेरेंट बेस और फ्लोरल डिटेलिंग का कॉम्बिनेशन इन्हें बेहद स्टाइलिश बनाता है।
अगर आप थोड़ा हैवी और पार्टी वियर लुक चाहती हैं, तो स्टोन वर्क वाले जेली बैंगल्स लें। इनमें लगे छोटे स्टोन रोशनी में खूबसूरती से चमकते हैं और हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देते है।