Hindi

नेल पेंट लगाने से काली नहीं पड़ेगी जूलरी, 6 मनी सेविंग जूलरी हैक

Hindi

ट्राय करें 6 मनी सेविंग जूलरी हैक्स

गोल्ड पॉलिश वाली जूलरी अक्सर काली पड़ जाती है। जानें कुछ आसान और स्मार्ट जूलरी हैक्स जो जूलरी को लंबे समय तक नए जैसा रखेंगे। ट्राय करें 6 मनी सेविंग जूलरी हैक्स।

Image credits: CHAT GPT
Hindi

ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगाएं

आप जूलरी पर एक लेयर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगा सकती हैं। खासकर रिंग, इयररिंग या बैंगल पर नेल पेंट लगाने से हवा और पसीने का असर कम पड़ता है। इससे जूलरी की चमक बनी रहेगी।

Image credits: PINTEREST
Hindi

चॉक पीस रखेंगे जूलरी नई जैसी

जूलरी बॉक्स में एक छोटा चॉक पीस रखें। चॉक नमी सोखने में मदद करता है, जिससे ऑक्सीडाइज होने का असर कम पड़ सकता है। खासकर ऑक्सीडाइज जूलरी और फैशन जूलरी के लिए यह अच्छा हैक है।

Image credits: Getty
Hindi

टूथपेस्ट से करें हल्की सफाई

अगर जूलरी हल्की डल दिखने लगी है, तो बहुत हल्के हाथ से थोड़े माइल्ड टूथपेस्ट और सॉफ्ट ब्रश की मदद से साफ किया जा सकता है। हालांकि यह तरीका मेटल जूलरी पर ही ट्राय करें। 

Image credits: instagram- ManubhaiJewellers
Hindi

स्ट्रॉ से बचाएं चेन उलझने से

पतली चेन या नेकलेस बार-बार उलझ जाते हैं? चेन के एक सिरे को स्ट्रॉ के अंदर डालकर लॉक करें। इससे नेकलेस उलझेगा नहीं और टूटने का डर भी कम होगा। ट्रैवल के दौरान यह हैक बहुत काम आता है।

Image credits: Pinterest
Hindi

लिपस्टिक बॉक्स में रखें रिंग

पुराना खाली लिपस्टिक बॉक्स रिंग स्टोरेज के लिए शानदार काम कर सकता है। इससे रिंग्स स्क्रैच से बच सकती हैं और ट्रैवल में भी सुरक्षित रहती हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

सिलिका जेल पाउच रखें

नए बैग या जूते के साथ मिलने वाले छोटे सिलिका जेल पाउच फेंकने की बजाय जूलरी बॉक्स में रख दें। ये नमी को कम करने में मदद करते हैं, जिससे जूलरी जल्दी काली पड़ने से बचती है।

Image credits: pinterest

Infinity Gold Design Earring: स्मार्ट+मॉडर्न का परफेक्ट मिक्स, 1GM इन्फिनिटी इयररिंग

Gold Plated Anklet: गोल्ड प्लेटेड पायल के 6 डिजाइंस, पैरों को दें रॉयल लुक

100Rs में लें बेंटेक्स बैंगल, रफ यूज के लिए 6 एंटी टर्निश चूड़ा डिजाइन

Bead Fringe Anklet: झालरदार मोती पायल से बढ़ाएं पैरों की चमक-सगाई में पहनें बेस्ट 7 डिजाइन