कजरी तीज पर आप मल्टी लेयर स्टोन कड़ा चुनें। यह गोल सिलेंड्रिकल पैटर्न में आता है। जहां छोटे-छोटे लाल-सफेद रंग के स्टोन लगे हुए हैं। ये सिंगल और चूड़ी दोनों पर कमाल लगेगा।
साड़ी-सूट से लेकर इंडो-वेस्टर्न ड्रेस की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए बटरफ्लाई गोल्ड प्लेटेड कड़ा बेस्ट है। सफेद-लाल स्टोन संग बीच में सुंदर तितली बनी हुई है जो हटकर लुक देगी।
बेसिक डिजाइन से हटकर राखी 2026 पर आप लीफ पैटर्न वाले 2 पीस कड़ा सेट भी पहन सकती हैं। इसके बीच में सुंदर लाल रंग का स्टोन लगा हुआ है जो स्टाइल संग कंफर्ट का ध्यान रखेगा।
आजकल फ्लोरल वर्क का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। यह कड़ा सेट फूल शेप में आती है, जहां पुंखड़ियों पर गुलाबी-लाल रंग स्टोन लगे हैं। यह सिंपल कांच की चूड़ियों संग जंचेंगे।
कंगन में साइज का इश्यू रहता है तो एडजस्टेबल पैटर्न वाले मकराना गोल्ड प्लेटेड कड़ा चुनें। पारंपरिक एंटीक डिजाइन, रेड-व्हाइट स्टोन की डिटेलिंग इसे क्लासी बनाती है।
इस बैंगल पर ट्रेडिशनल कैरी मैंगो शेप के मोटिफ डिजाइन है। जिसके अंदर पिंक टेक्चर और बाहर छोटे सफेद स्टोन की बॉर्डर दी गई हैं, यह बहुत सिंपल बट क्लीन पीस है जो हर अटायर पर खिलेगा।
यह मॉडर्न जियोमीट्रिक पैटर्न कड़ा सेट है, जिसमें कलरफुल मीनाकारी स्टोन वर्क के साथ सफेद और लाल पत्थरों का खूबसूरत वर्क है। आप इसे डेली वियर से फेस्टिव सीजन में पहन सकती हैं।