कश्मीरी इयररिंग्स ज्यादातर हैंड मेड यानी कि हाथ से बने होते हैं। कारीगर महीन नक्काशी करते हैं, साथ ही एम्बॉसिंग और फिलिग्री वर्क होता है, इसलिए ये यूनिक डिजाइन होते हैं।
कश्मीरी इयररिंग्स में कुंदन और मीनाकारी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। आप झुमकी पैटर्न का मीनाकारी वर्क किया हुआ बड़ा सा कश्मीरी झुमका खरीद सकती हैं।
कश्मीरी लेडी इस तरह के लंबे डैंगलर इयररिंग्स भी खूब पहनती हैं, जिसमें ऊपर एक छोटा सा रंगीन स्टड है और नीचे एक चेन के साथ कुछ छन-छन करते हुए घुंघरू दिए गए हैं।
आप हैवी इयररिंग्स की तलाश में है, तो स्टोन वर्क किया हुआ कश्मीरी झुमका लें। जिसमें मेहरून कलर के स्टोन की डिटेलिंग है और नीचे तीन चेन के साथ घुंघरू की हैंगिंग है।
स्टड इयररिंग्स पर आप ऐसी कश्मीरी ईयर चेन भी लगा सकती हैं। जिससे ट्रेडिशनल वाइब तो मिलेगी ही साथ ही घुंघरू और मोतियों की डिटेलिंग इसमें रॉयल टच ऐड करेगी।
अगर आप इंडो वेस्टर्न ड्रेस के लिए कश्मीरी इयररिंग्स की तलाश में है, तो ये डिजाइन परफेक्ट रहेगी। जिसमें येलो स्टोन और कुंदन का वर्क किया गया है और नीचे घुंघरू की स्ट्रिंग है।
ये कश्मीर के ट्रेडिशनल इयररिंग्स कहलाते हैं। जिसमें ऊपर स्टड और नीचे झुमकी दी रहती और इन दोनों को एक चेन के साथ जोड़ा जाता है और बीच-बीच में घुंघरू की डिटेलिंग रहती है।