रोज गोल्ड हूप इयररिंग्स फैशन लवर्स की पहली पसंद बन चुके हैं। ये सभी पर सूट करते हैं और बजट फ्रेंडली भी होते हैं। ये डेली वियर, ऑफिस, कॉलेज, पार्टी के लिए बेस्ट है।
रोज गोल्ड के साथ डायमंड बेहद क्लासी और लग्जरी लुक देती है। अगर आप एलीगेंट ज्वेलरी पसंद करती हैं, तो ऐसे हूप इयररिंग्स चुनें जिनमें फ्रंट साइड पर खूबसूरत डायमंड स्टडिंग की गई हो।
ट्विस्टेड पैटर्न रोज गोल्ड हूप्स भी काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें दो पतली स्ट्रैंड्स को आपस में ट्विस्ट करके डिजाइन तैयार किया जाता है। छोटे और बड़े दोनों साइज में अवेलेबल होते है।
आप सोबर और मिनिमल लुक पसंद करती हैं, तो फ्लैट डिजाइन हूप इयररिंग्स चुन सकती हैं। इनमें पारंपरिक गोल ट्यूब डिजाइन की जगह फ्लैट और चौड़े रोज गोल्ड फ्रेम का इस्तेमाल किया है।
हाफ सर्कल हूप इयररिंग्स देखने में बाली जैसे लगते हैं, लेकिन इन्हें स्टड स्टाइल में बनाया जाता है। इनमें हाफ सर्कल शेप के साथ डायमंड या स्टोन डिटेलिंग की जाती है।
गोल हूप्स की जगह आप ओवल शेप्ड रोज गोल्ड इयररिंग्स भी चुनें। अगर आपके चेहरे का आकार लंबा है, तो इस तरह के इयररिंग्स आपके फीचर्स को और ज्यादा बैलेंस्ड और एलिगेंट लुक दे सकते हैं।
रोज गोल्ड में फ्लोरल डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इन इयररिंग्स में खूबसूरत फूलों की बारीक डिटेलिंग की जाती है, जो इन्हें फेमिनिन और ग्रेसफुल लुक देती है।