Hindi

ढीले कान नहीं लटकेंगे, भारी झुमके पहनने की ये 5 सही ट्रिक

Hindi

5 स्मार्ट ट्रिक्स ट्राय करें

भारी इयररिंग्स पहनने से कान के छेद खिंच जाते हैं और ईयरलोब ढीले दिखने लगते हैं। अगर आप चाहती हैं कि स्टाइल भी बना रहे और कान भी सेफ रहें, तो 5 स्मार्ट ट्रिक्स जरूर अपनाएं।

Image credits: pinterest
Hindi

ईयरलोब सपोर्ट पैच जरूर लगाएं

आजकल मार्केट में Earlobe Support Patch या टेप मिलते हैं। इसे कान के पीछे चिपकाया जाता है। झुमके का वजन सीधे छेद पर नहीं पड़ता और कान खिंचने से बचते हैं।

Image credits: pinterest
Hindi

चेन सपोर्ट झुमका ट्राय करें

कुछ झुमकों में ऊपर से एक पतली चेन होती है, जो बालों में पिन से अटैच होती है। वजन सिर पर ट्रांसफर हो जाता है और कान पर प्रेशर कम पड़ता है। इससे लंबे फंक्शन में आराम मिलता है।

Image credits: Pinterest
Hindi

मोटा और स्ट्रॉन्ग स्टड बैक

पतला लॉक या कमजोर बैक क्लिप झुमके को सही से होल्ड नहीं कर पाता। सिलिकॉन व चौड़ा बैक स्टॉपर लगाएं। स्क्रू टाइप बैक सेफ है। इससे झुमका झुकता नहीं है और ईयरलोब पर कम स्ट्रेस पड़ता है।

Image credits: Our own
Hindi

हल्के मटेरियल चुनें

दिखने में हैवी लेकिन वजन में हल्के झुमके चुनें। जैसे 1gm Gold Jewellery, सिल्वर फॉइल बेस, बीड्स या थ्रेड वर्क। ये स्टाइलिश भी लगते हैं और कान भी नहीं खींचते।

Image credits: pinterest
Hindi

लगातार कई घंटे न पहनें

2–3 घंटे बाद झुमका उतारकर 10–15 मिनट आराम दें। रातभर हैवी इयररिंग्स पहनकर न सोएं। अगर कान में जलन या दर्द हो तो तुरंत निकाल दें। बार-बार खिंचाव से ही कान ढीले पड़ते हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

सही सपोर्ट और केयर जरूरी

हैवी झुमका पहनना गलत नहीं है, लेकिन सही सपोर्ट और केयर जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप अपने कानों को ढीला होने से बचा सकती हैं।

Image credits: Our own

Pajeb Design Silver: हर कदम पर झांझर की खनक, 5 ग्राम बेबी चांदी पायल

पांव को मिलेगी गुलाबी चमक, चुनें पिंक स्टोन सिल्वर टो रिंग के 6 डिजाइन

डेली वियर के लिए 18KT इयररिंग्स, चमक ऐसी कि सालों तक नहीं पड़ेगी फीकी

Holika Dahan Gift: एंकलेट-बिछिया सेट, मैरिड बेटी को दें 1st होली गिफ्ट