सस्ते में बढ़ाएं पैरों की नजाकत, ट्रेंडी मोती बिछिया के 7 डिजाइन
jewellery May 26 2026
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:pinterest
Hindi
1. ब्राउन मोती बिछिया
महिलाएं अब सोने-चांदी की बिछिया की जगह मोती वाली बिछिया पहनना पसंद कर रही हैं। हाउस वाइव्स के बीच ब्राउन मोती वाली बिछिया का ट्रेंड ज्यादा है। ये पैरों की रंगत बदल देती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
2. गोल्डन+ऑरेंज मोती बिछिया
वर्किंग लेडीज अपने लुक में ट्विस्ट लाने गोल्डन+ऑरेंज मोती वाली बिछिया कैरी करना पसंद कर रही हैं। इस डिजाइन की बिछिया से पैर खिले-खिले नजर आते हैं। ये 150 रुपए के अंदर मिल जाएंगी
Image credits: pinterest
Hindi
3. मल्टी कलर मोती बिछिया
मल्टी कलर मोती बिछिया एवरग्रीन है। घरेलू के साथ ऑफिस गोइंग लेडीज भी इन्हें पहन रही हैं। ये बिछिया सभी कलर के आउटफिट पर एकदम जंचती है, इसलिए इनकी डिमांड ज्यादा है।
Image credits: pinterest
Hindi
4. फूल वाली मोती बिछिया
मोती के साथ फूल लगी बिछिया की डिमांड भी बहुत ज्यादा हैं। आप अपनी पसंद के रंग के फूल वाली बिछिया पहन पैरों की नजाकत को और बढ़ा सकती हैं। लुक वाइज भी ये एलीगेंट दिखती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
5. लटकन वाली मोती बिछिया
न्यूली मैरिड लेडीज लटकन वाली मोती बिछिया स्टाइल करना ज्यादा पसंद करती हैं। आप अपनी पसंद के प्लेन कलर के मोती के साथ लटकन बिछिया पहन सकती हैं। इन्हें 100-150 रुपए में खरीद सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
6. काले मोती वाली बिछिया
काले मोती वाली बिछिया की डिमांड भी काफी हैं। इस तरह की बिछिया गोरे पैरों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ा देती हैं। ऐसी बिछिया में फैंसी बटरफ्लाई या कोई और डिजाइन भी फिट कर सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
7. सिल्वर मोती बिछिया
सिल्वर मोती वाली सिम्पल बिछिया भी पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। सिंगल लेयर वाली इस तरह की बिछिया वर्किंग वुमन्स कैरी करना ज्यादा पसंद करती हैं।