Hindi

अब ढीले कानों की टेंशन खत्म,1.5 ग्राम सोने में खरीदें ये सिंपल ईयर चेन

Hindi

क्यों पहनी जाती है ईयर चेन

ईयर चेन या कनौती कानों को सपोर्ट देने के लिए पहनी जाती है। खासकर जिनके कान के छेद बड़े हो गए है या कान लटक गए हैं, तो ईयर चेन पहनकर इन्हें सपोर्ट दे सकते हैं।

Image credits: Instagram@newsalehgoldsmith
Hindi

गोल्ड ईयर चेन डिजाइन

1.5 से 2 ग्राम सोने में आप लाइटवेट ईयर चेन बनवा सकती हैं, जो कानों को सपोर्ट तो देगा ही साथ ही बहुत ही खूबसूरत लगेगा। आप इस तरीके से स्टोन वर्क की हुई कनौती चुन सकती हैं।

Image credits: Instagram@newsalehgoldsmith
Hindi

गोल्ड बीड्स डिजाइन ईयर चेन

सिंपल स्टड इयररिंग्स के साथ अपने कानों को लिफ्ट करने के लिए आप गोल्ड बीड्स में डिटेलिंग की हुई इस तरह की पतली सी चेन भी चुन सकती हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

सिंपल चेन कनौती डिजाइन

जैसे गले में पतली सी चेन पहनी जाती है। इस तरह से आप गोल्ड की पतली सी चेन अपने कानों को सपोर्ट देने के लिए पहन सकती है। इसमें ऊपर और नीचे हूप्स लगे है, जिसमे आप अपने कुंडल डालें।

Image credits: Pinterest
Hindi

लाइटवेट ईयर चेन डिजाइन

अगर आप लाइटवेट में ईयर चेन खरीदना चाहते हैं, तो ये परफेक्ट चॉइस रहेगी। जिसमें छोटे-छोटे गोल्ड बीड्स को हुक की मदद से टाई करके चेन लुक दिया है और पीछे भी एडजस्ट करने के लिए हूप है।

Image credits: Pinterest
Hindi

पेटल डिजाइन ईयर चेन

इस तरह की पत्तियों की डिजाइन वाली ईयर चेन डेली वियर के लिए ड्यूरेबल रहेगी। जिसमें सॉलिड गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है, उसके पीछे मोटी सी चेन दी गई है। 

Image credits: Instagram@premjewellers_chandralayout
Hindi

पर्ल डिजाइन ईयर चेन

सिंपल सी गोल्ड चेन में मोतियों की हैंगिंग वाली ईयर चेन एलिगेंट के साथ रॉयल लुक भी देगी। इसे आप डेली वियर के साथ पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं।

Image credits: Instagram@premjewellers_chandralayout

Women’s Day पर बेटी को दें ये 6 सिल्वर ज्वेलरी, हमेशा रखेगी संभालकर

1 नहीं 2 रंगों की चूड़ियों से सजाएं हाथ, गणगौर तीज में लगेंगी बेहद प्यारी

बाली भी स्टड भी, 22kt गोल्ड पर्ल इयररिंग बेबी गर्ल के लिए खरीदें

Sui Dhaga Earrings: विमेंस डे पर बीवी को दें पेंच से राहत, सुई धागा इयररिंग्स के 7 गोल्ड डिजाइंस