सिल्वर फिनिश ऑक्सीडाइज्ड बिछिया काफी ट्रेंड में हैं, जो कम कीमत में स्टाइलिश लुक देते हैं। करीब 100रु के बजट में ये बिछिया देखने में चांदी जैसी लगती हैं। ट्राय करें 8 डिजाइन ऑप्शन।
सिंपल और एलिगेंट डिजाइन पसंद है, तो मिनिमल सिल्वर फिनिश बिछिया अच्छा ऑप्शन हो सकती है। हल्की डिजाइन वाली ये बिछिया डेली वियर के लिए बेस्ट हैं और हर लुक संग मैच हो जाती हैं।
फूलों की डिजाइन वाली ऑक्सीडाइज्ड बिछिया पैरों में बहुत सुंदर लगती है। छोटे फ्लावर पैटर्न और हल्की नक्काशी वाली डिजाइन ट्रेडिशनल लुक देती हैं। यह डिजाइन खासतौर पर अच्छी लगती है।
अगर आप साइज को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं, तो एडजस्टेबल रिंग स्टाइल लीफ बिछिया बेहतर ऑप्शन हो सकती है। ये आसानी से फिट हो जाती हैं और पहनने में ज्यादा टाइट या ढीली महसूस नहीं होतीं।
रोज पहनने के लिए यह यूनिक फेस लॉन्ग ऑक्सीडाइज्ड बिछिया डिजाइन काफी एस्थेटिक लुक देती है। इस तरह के पैटर्न आपके पैरों को सुंदर बनाती है। सिर्फ सिंगल बिछिया की लुक पूरा कर देते हैं।
छोटे-छोटे हार्ट पैटर्न वाली बिछिया ट्रेडिशनल लुक पसंद करने वाली महिलाओं को अच्छी लग सकती है। हालांकि रोज पहनने के लिए हल्की डिजाइन चुनना ज्यादा कंफर्टेबल रहता है।
सिंपल लेकिन थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो पिकॉक मोटिफ्स ऑक्सीडाइज्ड बिछिया ट्राय करें। इनका पैटर्न मिनिमल होने के बावजूद स्टाइलिश दिखता है।
अगर आप थोड़ा स्टाइलिश और फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो छोटे घुंघरू वाली सिल्वर फिनिश बिछिया ट्राय कर सकती हैं। ये ज्यादा हैवी नहीं लगतीं लेकिन पैरों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
डेली वियर में इस तरह के स्टाइलिश राउंड शेप ऑक्सीडाइज्ड बिछिया को आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस तरह के पैटर्न हर शेप के पैरों पर सुंदर लगते हैं।