ब्राइडल लुक को ट्रेडिशनल के साथ रॉयल-एलिगेंट बनाना चाहती हैं, तो पाकिस्तानी पासा ज्वेलरी परफेक्ट चॉइस है। इसे पहनना रॉयल व नवाबी विरासत से जुड़ा माना जाता है। देखें लेटेस्ट डिजाइन।
कुंदन वर्क वाला पाकिस्तानी पासा उन दुल्हनों के लिए है, जो अपने ब्राइडल लुक में रिच और ग्रैंड फील चाहती हैं। यह खासतौर पर रेड या मैरून लहंगे के साथ शानदार लगता है।
आपका ब्राइडल लुक ज्यादा हेवी नहीं है, तो मोतियों से सजा पाकिस्तानी पासा आपके लिए परफेक्ट रहेगा। यह डिजाइन सॉफ्ट, क्लासी और एलिगेंट लगता है, खासकर पेस्टल शेड के आउटफिट्स के साथ।
पोल्की स्टोन से बना पाकिस्तानी पासा उन दुल्हनों के लिए है, जो कम ज्वेलरी में रॉयल लुक चाहती हैं। यह डिजाइन सिंपल होते हुए भी बेहद स्टाइलिश लगता है और चेहरे पर खास चमक एड करता है।
साइड में ड्रेप होकर कान तक जाने वाला पासा चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम करता है। यह डिजाइन उन दुल्हनों पर खूब जचता है, जो साइड हेयरस्टाइल या बन के साथ ब्राइडल लुक प्लान कर रही हों।
एमराल्ड ग्रीन, रूबी रेड या पिंक स्टोन से सजा पासा ब्राइडल लुक में मॉडर्न ट्विस्ट लाता है। यह डिजाइन खासतौर पर उन दुल्हनों के लिए है, जो ट्रेडिशनल के साथ फ्यूजन लुक चाहती हैं।
हर दुल्हन हेवी ज्वेलरी नहीं चाहती। ऐसे में मिनिमल डिजाइन वाला पाकिस्तानी पासा एक सटल लेकिन स्टाइलिश ऑप्शन है। यह डिजाइन हल्का होने के बावजूद ब्राइडल लुक में खास आकर्षण जोड़ता है।
आजकल भारत में भी पासा ज्वेलरी रॉयल ब्राइडल लुक के लिए काफी ट्रेंड में है और इंडो-पाक ब्राइडल लुक का अहम हिस्सा बन चुकी है।
पाकिस्तानी पारंपरिक पासा ज्वेलरी की कीमत डिजाइन और ब्रांड पर निर्भर करती है। आम पासा 250-2000 रु, कुंदन गोल्ड प्लेटेड करीब 4000 रु और रियल सोना-चांदी रेट+मेकिंग चार्ज पर मिलता है।