गोल्ड पॉलिश की पतली लेयर वाले पर्ल मांगटीका बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये हल्के होते हैं, ब्राइडल और फेस्टिव दोनों लुक में क्लासी लगते हैं। देखें 6 ट्रेंडिंग डिजाइंस।
Image credits: Hinakhan@instagram
Hindi
सिंगल पर्ल ड्रॉप गोल्ड पॉलिश मांगटीका
यह सिंगल पर्ल ड्रॉप गोल्ड पॉलिश मांगटीका सबसे एलीगेंट और मिनिमल डिजाइन है। ऊपर गोल्ड पॉलिश का छोटा गोल या फ्लोरल मोटिफ और नीचे एक बड़ा सिंगल पर्ल, पतले माथे पर बेहद सूट करता है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
पर्ल बोरला स्टाइल मांगटीका
अगर आप स्टेटमेंट जूलरी चाहती हैं, तो यह पर्ल बोरला स्टाइल मांगटीका डिजाइन जरूर ट्राय करें। इसे आप साड़ी, लहंगा या सूट सबपर वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कलर्ड वर्क भी मिल जाएगा।
Image credits: Pinterest
Hindi
कुंदन-पर्ल कॉम्बिनेशन मांगटीका
इस डिजाइन में गोल्ड पॉलिश बेस पर कुंदन स्टोन और नीचे पर्ल की छोटी-छोटी लटकन लगी होती हैं। ये रिच और ट्रेडिशनल लुक देती हैं। यह सगाई के फंक्शन के लिए शानदार ऑप्शन है।
Image credits: Instagram
Hindi
मल्टी-लेयर पर्ल चेन मांगटीका
इस डिजाइन में माथे पर पतली गोल्ड पॉलिश चेन और उससे जुड़ी 2-3 लेयर पर्ल चेन होती हैं। एंड में छोटा सा पेंडेंट स्टाइल टिक्का लगा होता है। ये रॉयल और मॉडर्न फ्यूजन लुक देगा।
Image credits: pinterest
Hindi
गोल्ड पॉलिश मल्टी पर्ल लटकन मांगटीका
गोल्ड पॉलिश बेस वाले इस डिजाइन में बड़े साइज का मांगटीका होगा और उसके एंड में मल्टी पर्ल लटकन रहते हैं। ये चारों ओर छोटे-छोटे लगे पर्ल पूरे माथे को फुल कवर देकर सुंदर लुक देते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
चांदबाली स्टाइल पर्ल मांगटीका
चांद के शेप वाला यह चांदबाली स्टाइल पर्ल मांगटीका डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें गोल्ड पॉलिश की बेस स्ट्रक्चर और नीचे पर्ल की झुमकी जैसी फिनिशिंग होती है।