प्रिंसेस डायना की सफायर रिंग जिसने बदली रॉयल परंपरा, अब किसके पास?
jewellery Feb 17 2026
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
कौन थीं Princess Diana?
ब्रिटेन की ‘पीपल्स प्रिंसेस’ के नाम से मशहूर डायना न सिर्फ अपनी सादगी और मानवीय कामों के लिए जानी जाती थीं, बल्कि उनकी ज्वेलरी चॉइस भी हमेशा चर्चा में रहती थी।
Image credits: Getty
Hindi
क्या खास था प्रिंसेस डायना की एंगेजमेंट रिंग में?
1981 में जब प्रिंसेस डायना की सगाई प्रिंस चार्ल्स से हुई, तब उन्होंने पारंपरिक शाही नियमों से हटकर एक अलग रिंग चुनी।
Image credits: Getty
Hindi
12 कैरेट सीलोन सफायर वाला प्रिंसेस डायना का एंगजेमेंट रिंग
प्रिंसेस डायना के रिंग में 12 कैरेट का ओवल शेप सीलोन सफायर (नीलम) जड़ा था। इसके चारों ओर 14 सॉलिटेयर डायमंड लगे थे। यह 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड में सेट थी।
Image credits: Getty
Hindi
प्रिंसेस डायना की यह रिंग क्यों बनी खास?
शाही परिवार में आमतौर पर कस्टम-मेड रिंग बनती थी, लेकिन यह डिजाइन आम कैटलॉग से चुना गया था। इसका गहरा नीला रंग डायना की नीली आंखों से मैच करता था।
Image credits: Getty
Hindi
प्रिंसेस डायना की एंगजेमेंट रिंक की कीमत
प्रिंसेस डायना की एंगजेमेंट रिंक की उस समय की कीमत करीब £28,000 बताई जाती है, जो आज लाखों पाउंड आंकी जाती है।
Image credits: Getty
Hindi
अब किसके पास है प्रिंसेस डायना की ब्लू सफायर रिंग?
डायना के निधन के बाद यह रिंग उनके बेटे प्रिंस विलियम को मिली। 2010 में उन्होंने यही रिंग केट मिडलटन को प्रपोज करते समय पहनाई।
Image credits: Getty
Hindi
शाही विरासत का प्रतीक बन गई प्रिंसेस डायना की एंगेजमेंट रिंग
इस तरह यह रिंग सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि मां की याद और शाही विरासत का प्रतीक बन गई।
Image credits: Getty
Hindi
प्रिंसेस डायना की रिंग का फैशन पर असर
डायना की रिंग के बाद दुनिया भर में सफायर एंगेजमेंट रिंग्स की मांग बढ़ गई। आज भी कई ज्वेलरी ब्रांड इस डिजाइन से प्रेरित कलेक्शन लॉन्च करते हैं।