Hindi

28 इंच की कमर पर फ्लॉन्ट करें ये पंजाबी तागड़ी, लगेंगी कुड़ी पंजाबन

Hindi

पंजाबी तागड़ी ज्वेलरी की खासियत

तागड़ी आम कमरबंद से ज्यादा चौड़ी होती है। ये कमर पर अच्छी तरह से फिट हो जाती है, जिससे आउटफिट और भी ज्यादा ग्रेसफुल लगती है। आप सिल्वर, गोल्ड या गोल्ड प्लेटेड तागड़ी चुनें।

Image credits: Chat GPT
Hindi

मल्टी लेयर तागड़ी डिजाइन

पंजाबी तागड़ी में कई स्ट्रिंग्स दी रहती है। आप प्योर सिल्वर में इस तरीके की मल्टी लेयर सिल्वर चेन वाला डिजाइन लें। जिसमें दोनों साइड ब्रोच और बीच में एक हैंगिंग वाला ब्रोच दिया है।

Image credits: Pinterest
Hindi

झूमर डिजाइन तागड़ी

पंजाबी तागड़ी की खास पहचान होती है इसकी लटकन और घुंघरू, जो चलाते समय हल्की सी आवाज और मूवमेंट देते हैं। यही इसकी सुंदरता को बढ़ाते हैं, इसलिए ब्राइड्स ऐसी झालर तागड़ी पहनें।

Image credits: Instagram
Hindi

डबल लेयर कमरबंद डिजाइन

हैवी लुक के लिए आप इस तरह से डबल लेयर वाली तागड़ी भी चुन सकती हैं। जिसमें बीच बीच में फ्लोरल डिजाइन दी गई है और उसे दो पार्ट में डिवाइड करके इसे हैंग किया गया है।

Image credits: Pinterest
Hindi

मीनाकारी वर्क तागड़ी

तागड़ी में लाल, हरे, सफेद स्टोन और मोती लगे होते हैं, जो ब्राइडल लुक को एनहांस करते हैं। खासकर रेड कलर के लहंगे और साड़ी पर इस तरह के मल्टी स्टोन तागड़ी बहुत ही खूबसूरत लगती है।

Image credits: Pinterest
Hindi

टेंपल ज्वेलरी पैटर्न तागड़ी

तागड़ी में टेंपल ज्वेलरी का ट्रेंड आजकल बहुत है, जो हैवी लुक देता है। आप मल्टी लेयर वाला कमरबंद चुन सकती हैं। जिसमें बीच में टेंपल ज्वेलरी के पैटर्न में एक ब्रोच और हैंगिंग है।

Image credits: Pinterest
Hindi

बैंड स्टाइल तागड़ी

अगर आप सिंपल और एलिगेंट कमरबंद की तलाश में है, तो इस तरह से चौड़े बैंड स्टाइल का कमरबंद भी ले सकती हैं। जिसमें बीच में एक ग्रेस के लिए पेंडेंट लगा होता है।

Image credits: Instagram

Office Wear Earrings: स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के साथ स्टाइल भी, वर्किंग वुमेन के लिए बेस्ट 6 टॉप्स डिजाइन

Korean Rose Gold Rings: GF लगेगी K-Pop स्टार! पहनाएं 7 कोरियन रोज गोल्ड रिंग

Pendant For Women: 10 हल्के पेंडेंट गोल्ड डिजाइन, जो दिखेंगे वजनदार

सैंडल-स्लीपर डिजाइन, डेली वियर के लिए फ्लैट फील 8 Ideas