राजस्थानी एंटिक कड़ों की नई रेंज मार्केट में अवेलेबल हैं। लेडीज इन दिनों ओपन एंटिक कड़े पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसकी डिजाइन शानदार होती है और ये सोने सी चमक देते हैं।
जालीदार राजस्थानी एंटिक कड़ा जेन जी लेडीज की पहली पसंद बना हुआ है। इसमें शानदार बारीक डिजाइन बनी है। इन्हें इन हाउस फंक्शन में पहन सकते हैं। ये 500 रुपए के अंदर मिल जाएंगे।
कंगुरा डिजाइन राजस्थानी कड़ा की डिमांड बहुत ज्यादा है। इनपर फूल-बेल की बारीक डिजाइन बनी है, जिन्हें ट्रेडिशन आउटफिट पर पहने सकते हैं। लेडीज इन्हें डेली में भी कैरी कर सकती हैं।
बारीक हीरे वाले राजस्थानी कड़े 500 रुपए में अवेलेबल हैं। इनपर बारीक चमकदार हीरे लगे हैं, साथ ही रंगीन कुंदन से सजावट की है। इन्हें शादी पार्टी में पहना जा सकता है।
शाही राजस्थानी एंटिक कड़ा लुक वाइज काफी क्लासी दिखते हैं। इनपर हाथी डिजाइन बनी है और साथ ही बारीक वर्क भी किया हुआ है। इन्हें आप खास मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं।
गोल्डन मोतियों वाले राजस्थानी एंटिक कड़े महिलाओं के साथ लड़कियां भी पहनना पसंद कर रही हैं। इसमें छोटे-बड़े साइज के गोल्डन मोती लगे हैं। इनके साथ फूल की डिजाइन भी बनी हैं।
रंगीन कुंदन लगे राजस्थानी एंटिक कड़े पहनने के साथ हाथों का लुक बदल देंगे। इन्हें महिलाएं खास मौकों पर पहन सकती हैं। इसमें रंगीन कुंदन के साथ बड़े-छोटे गोल्डन जारीदार मोती लगे हैं।