शादी के बाद पहला सावन मना रही हैं तो पतिदेव से चांदी की पायल की डिमांड करते हुए इस तरह की क्रॉस रंगीन पायल चुनें। यह कड़ा पायल जैसा लुक देने के साथ बहुत ती ट्रेडिशनल लगती है।
आप बीवी को पदचिह्न पायल भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें छोटे-छोटे पांव के निशान संग घुंघरू का काम है। पत्नी के आने के बाद कैसे आपकी जिंदगी बदल गई है, इसे दर्शाते हुए यह बढ़िया रहेगी।
पत्नी जी जॉब करती हैं तो ज्यादा खनक-झनकार से हटकर रंगीन स्टोन ओवल शेप पायल तोहफे में दें। इसमें सिल्वर-ऑक्सीडाइज्ड संग नगों का काम है, साथ में लटकन डिजाइन कमाल की सुंदरता देता है।
आजकल सी-शेल डिजाइन और बारीक नग पर आने वाली सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड पायल महिलाओं को खूब पसंद आ रही है। पत्नी जी फैशन पसंद करती हैं तो आप इसे तोहफे में दे सकते हैं।
यह पायल यूनिक होने के साथ फैंसी भी है। इसमें फ्लोरल डिजाइन की बजाय रंग-बिरंगे नगों को आपस में जोड़कर मीनाकारी स्टोन फ्लावर लुक दिया गया है। साथ में S लॉक स्टाइल कंप्लीट करेगा।
छोटे-छोटे डेजी चिक फ्लावर वाली यह सिल्वर मीनाकारी पायल बेसिक डिजाइन से हटकर फैंसी और हैवी दोनों हैं। सुनार के यहां 7-8 हजार रु. में मिलती-जुलती डिजाइन आसानी से मिल जाएगी।
यह पारंपरिक और मॉडर्न शेली की मिक्स पायल डिजाइन है जो चांदी फिनिश वाली पायल है। इसमें गुलाबी-रूबी नगों के साथ अल्टीनेट्रिंग पैटर्न दिया गया है, जो पांव की खूबसूरती बढ़ाएगा।