गले में गोल्ड से नहीं होगा फैशन, सिल्वर चोकर बना लड़कियों का श्रृंगार
jewellery Apr 17 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:instagram
Hindi
पिकॉक स्क्वायर शेप सिल्वर चोकर
आज की लड़कियों को हैवी सिल्वर चोकर पहनना पसंद है। पिकॉक के साथ स्क्वायर शेप में बने चोकर के नीचे पर्ल बीड्स जोड़ा गया है। इस चोकर को वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चोकर
फुल नेकलाइन वाले इस चोकर की ब्यूटी देखते ही बनती है। बारीक वर्क से सजे इस चोकर में हाथी बनाया गया है और नीचे में व्हाइट बीड्स जोड़े गए हैं। शर्ट के साथ इस तरह का चोकर लुक बदल देगा।
Image credits: pinterest
Hindi
घुंघरू सिल्वर चोकर
सिल्वर में घुंघरू चोकर भी काफी स्टाइलिश लुक देता है। स्लिक पैटर्न चाहने वाली लड़कियां इस तरह का चोकर जरूर अपने ज्वेलरी बॉक्स में शामिल करें।
Image credits: pinterest
Hindi
चांदी की हंसुली
जिन लड़कियों को पुराने जमाने का कल्चर पसंद है, उन्हें हंसुली भी खूब भाती है। आज के दौर में यह चोकर का ट्रेंडी रूप बन चुकी है और हंसुली वेस्टर्न लुक के साथ ज्यादा अच्छी लगती है।
Image credits: pinterest
Hindi
मैरुन स्टोन सिल्वर चोकर
मैरुन स्टोन से सजे सिल्वर चोकर को काफी खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। इस तरह का चोकर आप फेस्टिवल या किसी खास ओकेजन पर अपने किसी भी अटायर के साथ जोड़ सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
झुमकी डिजाइन सिल्वर चोकर
यह सिल्वर चोकर ट्रेडिशनल और मॉडर्न का खूबसूरत मेल है। कलरफुल स्टोन और झुमकी डिजाइन इसे यूनिक बनाते हैं, जो एथनिक के साथ वेस्टर्न आउटफिट पर भी शानदार लगता है।