घुंघरू से लेकर लीफ पैटर्न तक, 5K में खरीदें सिल्वर पायल की ये डिजाइन
jewellery May 25 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:chat GPT
Hindi
सिल्वर पायल डिजाइन
आजकल मार्केट में कई सिल्वर पायल डिजाइन मिलते हैं, जो कम बजट में भी हैवी और रॉयल लुक देते हैं। डेली वियर, फेस्टिव सीजन या गिफ्टिंग के लिए ये पायल एक परफेक्ट चॉइस होती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
कड़ा डिजाइन घुंघरू पायल
कड़ा डिजाइन वाली घुंघरू पायल आजकल काफी ट्रेंड में है। ये पैरों को रॉयल और एस्थेटिक लुक देती है। छोटे-छोटे घुंघरू वाला पैटर्न बेहद खूबसूरत लगता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
स्नेक पायल डिजाइन
स्नेक पायल चिकनी और गोल आकार की होती है। ये डिजाइन सॉलिड सिल्वर में बेहद क्लासी लगता है और लंबे समय तक खराब भी नहीं होता। ये डेली वियर के लिए शानदार ऑप्शन है।
Image credits: Instagram
Hindi
लीफ पैटर्न सिल्वर पायल
चांदी की पायल में लीफ पैटर्न डिजाइन पैरों को हैवी और स्टाइलिश लुक देता है। ये वजन में भी हल्की होती है। इस तरह की पायल आसानी से ₹4000 से ₹5000 के बजट में मिल जाती है।
Image credits: Pinterest
Hindi
झालर पायल
झालर पायल हल्की होने के बावजूद काफी हैवी लुक देती है। खासकर मैरिड वूमेन या यंग गर्ल्स पर इस तरह की पायल बेहद प्यारी लगती है। इसकी हैंगिंग डिजाइन पैरों की खूबसूरती बढ़ाती हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
घुंघरू पायल
घुंघरू वाली पायल पहनने पर पैरों में बेहद प्यारी आवाज आती है। बड़े घुंघरू की बजाय छोटे-छोटे घुंघरू वाला डिजाइन आजकल ज्यादा ट्रेंड में है। ये डेली वियर में कम्फर्टेबल रहती है।
Image credits: Pinterest
Hindi
ब्लैक बीड्स सिल्वर पायल
ब्लैक बीड्स वाली सिल्वर पायल में कम कीमत में भी हैवी लुक मिल जाता है। इसमें सिल्वर चेन के साथ नीचे ब्लैक बीड्स की हैंगिंग दी जाती है, जो इसे मॉडर्न और यूनिक टच देती है।