स्टाइलिश सिंगल कड़ा डिजाइन, मॉडर्न गर्ल्स के लिए परफेक्ट चॉइस
jewellery Jun 19 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:chat GPT
Hindi
सिल्वर कड़ा डिजाइन
सिंगल सिल्वर कड़ा पहनने से हाथों में क्लासी और मॉडर्न अपील नजर आती है। इसे साड़ी, सूट, कुर्ती, जींस-टॉप या किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
Image credits: Instagram
Hindi
हाथी मुख सिल्वर कड़ा
आप कुछ यूनिक और ट्रेडिशनल डिजाइन पसंद करती हैं, तो हाथी मुख वाला सिल्वर कड़ा एक शानदार ऑप्शन है। यह एडजस्टेबल होने के साथ-साथ बेहद अट्रैक्टिव दिखता है। खासकर एथनिक आउटफिट्स के साथ।
Image credits: Pinterest
Hindi
ओम इंस्पायर्ड सिल्वर कड़ा
आप शिव भक्त हैं और धार्मिक ज्वेलरी पसंद करती हैं, तो ओम डिजाइन वाला सिल्वर कड़ा आपके लिए बेहतरीन रहेगा। यह सॉलिड और एडजस्टेबल डिजाइन में आता है, जिसके सामने ओम का प्रतीक बना है।
Image credits: Instagram
Hindi
फ्लोरल एडजस्टेबल कड़ा
डेली वियर के लिए फ्लोरल डिजाइन वाले एडजस्टेबल कड़े काफी पसंद किए जाते हैं। इसमें सामने की ओर खूबसूरत फूलों की डिजाइन बनी होती है, जबकि पीछे की तरफ सॉलिड सिल्वर फिनिश दी जाती है।
Image credits: Instagram
Hindi
स्टर्लिंग सिल्वर कड़ा
खूबसूरत फिनिश वाला यह कड़ा 925 सिल्वर से तैयार किया जाता है। डेली वियर के लिए यह एक परफेक्ट चॉइस है। इसे जींस-टॉप, डेनिम जैकेट, फ्यूजन ड्रेस, कुर्ती, साड़ी या सूट पर कैरी करें।
Image credits: amazon.in
Hindi
कॉइन डिजाइन सिल्वर कड़ा
कॉइन डिजाइन सिल्वर कड़ा में पतली सिल्वर चूड़ियों के ऊपर छोटे-छोटे कॉइन एलिमेंट्स लगे होते हैं, जो इसे यूनिक लुक देते हैं। यह कड़ा मॉडर्न फैशन के साथ-साथ ट्रेडिशनल टच देता है।