झांझर की झंकार से दिल को मिलेगा सुकून, खरीदें ट्रेडिशनल अफगानी पायल
jewellery Feb 21 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Gemini AI
Hindi
अफगानी पायल की खासियत
अफगानी पायल अपने भारी डिजाइन, ट्रेडिशनल लुक और यूनिक कारीगरी के लिए जान जाती है। ये ट्राइबल और बोहो स्टाइल कैरी करने वाली महिलाओं को काफी पसंद आती है।
Image credits: Instagram@
Hindi
सिल्वर एंड ब्लू स्टोन अफगानी पायल
अफगानी पायल में इस तरह से मल्टी लेयर वाली डिजाइन आप चुन सकती हैं। जिसमें नीचे घुंघरू की डिटेलिंग की गई है और बीच में ब्लू कलर के स्टोंस दिए गए हैं।
Image credits: Instagram@being_fashionista_
Hindi
झालर अफगानी पायल
अफगानी पायल में बड़े-बड़े घुंघरू और झूमर लगे होते हैं, जो चलते समय बहुत ही प्यारी सी आवाज करते हैं। आप इस तरह की झालर और घुंघरू वाली राउंड शेप पायल चुन सकती हैं।
Image credits: Instagram@being_fashionista_
Hindi
ब्राइडल अफगानी पायल
ब्राइड्स अगर हैवी पायल की तलाश में है, तो बारीक कारीगरी की हुई अफगानी पायल चुनें। जिसमें नीचे ढेर सारे घुंघरू लगे हुए हैं। ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर में बनी ये पायल एंटीक और विंटेज लगेगी।
Image credits: Instagram@being_fashionista_
Hindi
ट्राइबल लुक अफगानी पायल
हैवी पायल में आप इस तरह की ट्राइबल डिजाइन भी चुन सकती हैं। जिसमें कड़ा स्टाइल घुंघरू पायल के साथ सामने एक बड़ा सा ब्रोच दिया है और इसी से अटैच करके बिछिया भी हैं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
बीड्स अफगानी पायल
अफगानी पायल में इस तरह से बीडेड डिजाइन भी काफी ट्रेंड में रहती है। इंडो वेस्टर्न लुक के लिए ये पायल परफेक्ट है, जिसमें सिल्वर के बड़े-बड़े बीड्स मल्टी लेयर में दिए गए हैं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
कड़ा स्टाइल अफगानी पायल
बोहो लुक के लिए इस तरह की कड़ा एंकलेट काफी ट्रेंड में रहता है। इसे आप वेस्टर्न आउटफिट पर भी कैरी कर सकती हैं। जिसमें मोटे कड़े के साथ नीचे घुंघरू की डिटेलिंग दी गई है।