Other Lifestyle

सर्दियों की शादी के लिए बेस्ट 10 वेलवेट सूट, ऑनलाइन आपके बजट में!

Image credits: Our own

ब्लू वेलवेट कुर्ता

संजना का ये ब्लू वेलवेट कुर्ता वी नेक और फुल स्लीव्स के साथ है। फ्लेयरद हेम और नेकलाइन के साथ स्लीव्स पर गोल्डन लेस लगा हुआ है। ये आपको अंडर 3000 रुपये में मिल जाएगा।

Image credits: instagram

कुर्ता सेट ट्राउजर और दुपट्टा

यह कुर्ता सेट ट्राउजर और दुपट्टा के साथ दीपिका पादुकोण ने वेलवेट सूट पहना है। ये कुर्ता मस्टर्ड कलर में है, बस स्लीव्स पर लेस लगे हैं। इसकी नेकलाइन राउंड नेक है। 

Image credits: instagram

फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी सूट

आलिया भट्ट का यह कुर्ता फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी वाला है और बहुत सुन्दर दिख रहा है। ब्लू एंड यलो कलर के कॉम्बिनेशन में है लेकिन इसके और भी कई रंग आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। 

Image credits: instagram

सीक्वेन वर्क कुर्ता सेट

यह वेलवेट कुर्ता और पैंट है, जो प्रिंटेड स्टाइल में है। इस पर फ्लोरल प्रिंट बना हुआ है और सीक्विन डीटेलिंग है। थ्री क्वार्टर स्लीव्स इसकी खासियत है।

Image credits: instagram

ब्लैक वेलवेट कुर्ता पैंट

सर्दी के मौसम के साथ त्योहारों व शादियों में पहनने के लिए सारा अली खान का ये ब्लैक वेलवेट कुर्ता पैंट भी बेस्ट हैं। इसे आप अपने बजट में खुद भी सिलवाकर पसंदीदा लेस लगवा सकती हैं।

Image credits: instagram

विंटेज स्टाइल सूट

अगर आपको कुछ अलग पैटर्न चुनने का मन है तो प्रियंका ये सूट देख सकती हैं। इसे उन्होंने विंटेज स्टाइल में चुना है। इसे आप प्रिंटेड कपड़े में बनवा सकती हैं। 

Image credits: instagram

फ्रॉक स्टाइल वेलवेट सूट

आदिति राव हैदरी की तरह आप भी मोटिफ सिल्क वेलवेट कुर्ता सेट चुन सकती हैं। जिसे उन्होंने खुले बालों और हैंगिंग इयररिंग्स के साथ पेयर किया है। इसपर मैचिंग जूती कमाल की लग रही हैं।

Image credits: instagram

शरारा सेट

आलिया भट्ट का ये शरारा एकदम पार्टी वियर है। ऐसा पैटर्न आप अपने फेवरेट कलर में सिलवा सकती हैं। ये आपकी हाईट को भी लंबा दिखाने में मदद करेगा। 

Image credits: instagram

अनारकली पैटर्न कुर्ता

यह कुर्ता अनारकली पैटर्न में है, जिसके थ्री क्वार्टर स्लीव्स पर जरी एम्ब्रॉएडरी की हुई है। यह ग्रीन कलर में है लेकिन आप इसे अपने पसंदीदा रंग में ऑनलाइन ले सकते हैं। 

Image credits: instagram

डबल शेड कुर्ता सेट

सारा अली खान का ये डबल शेड कुर्ता सेट भी अच्छी चॉइस है। आप एक किसी फेवरेट कुर्ता के साथ ऐसा प्लाजो, शरारा या लैगिंग पेयर कर सकती हैं।

Image credits: instagram