पानी पड़ते ही धूल जाता है आलता? इन हैक्स पानी भी नहीं कर पाएगा बेअसर!
Other Lifestyle Oct 31 2024
Author: Chanchal Thakur Image Credits:Pinterest
Hindi
लंबे समय तक आलता का रंग न धूले इसके लिए टिप्स
आलता का रंग लंबे समय तक टिकाए रखने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे जानें। पानी के असर से बचाने के लिए सिरका, बर्फ, नींबू और पाउडर जैसे उपाय अपनाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
टॉप कोट का इस्तेमाल करें
आलता लगाने के बाद एक टॉप कोट या ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लगाएं। यह आलता पर एक लेयर बना देता है, जिससे पानी का असर कम हो जाता है और रंग लंबे समय तक टिकता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
सिरका और पानी का घोल
आलता लगाने से पहले, थोड़ा सा सिरका और पानी मिलाकर पैरों पर लगा लें। इससे आलता त्वचा पर अच्छी तरह चिपकता है, और पानी का असर कम होता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
बर्फ से सील करें
आलता लगाने के बाद पैरों को कुछ मिनटों के लिए बर्फ के ठंडे पानी में डुबोएं। इससे आलता जल्दी सूखता है और रंग जमकर लगता है, जो पानी पड़ने पर भी नहीं छूटता।
Image credits: Pinterest
Hindi
नींबू के रस का उपयोग
आलता लगाने से पहले पैरों पर हल्का सा नींबू का रस लगाएं। नींबू का रस रंग को त्वचा पर स्थायी रूप से जमने में मदद करता है, जिससे यह पानी के संपर्क में आने पर भी जल्दी नहीं धुलता।
Image credits: Pinterest
Hindi
पाउडर लगाएं
आलता सूखने के बाद उसके ऊपर थोड़ा सा बेबी पाउडर या ट्रांसलूसेंट पाउडर हल्के हाथों से लगाएं। यह एक सुरक्षात्मक परत बनाता है जो रंग को लंबे समय तक टिकाए रखता है।