Pista Shell Craft: फेंके नहीं पिस्ता के छिलके, बनाएं ये 6 मॉडर्न आर्ट
Other Lifestyle Feb 23 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Gemini AI
Hindi
पिस्ता शेल क्राफ्ट आइडिया
बचे हुए पिस्ता के छिलकों को लाल रंग से पेंट करके आप इसकी छोटी-छोटी फूलों की कलियां बनाएं। इसे ग्लू से चिपकाएं। ग्रीन कलर की स्टिक लगाएं और किसी फ्लावर पॉट में रखें।
Image credits: Gemini AI
Hindi
पिस्ता शेल वॉल हैंगिंग
पिस्ता शेल्स को अलग-अलग रंगों में कलर करके आप राउंड कार्डबोर्ड पर इसे फ्लावर का डिजाइन दें। दोनों साइड पोम-पोम हैंगिंग लगाएं और इसे किसी वॉल पर टांगे।
Image credits: Gemini AI
Hindi
पिस्ता शेल डॉल
बच्चों के रूम के लिए आप एक डॉल का स्केच बनाएं। इसकी ड्रेस बनाने के लिए पिस्ता शेल्स को येलो कलर का पेंट किया गया है और इससे उसकी पूरी ड्रेस बनाई गई है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
पिस्ता के छिलकों से बनाएं मोर
पिस्ता के छिलकों को ब्लू बेस कलर करके इसके ऊपर मोर के पंखों की डिटेलिंग करें। वुडन फ्रेम पर एक मोर बनाएं और उसके पंख बनाने के लिए इन्हीं पिस्ता शेल को चिपकाएं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
पिस्ता शेल फिश एक्वेरियम
एक ओवल कार्डबोर्ड या शीट लेकर उसे ब्लू कलर से पेंट करें। इसमें पिस्ता के छिलकों को बीच-बीच में स्टिक करके मछली का आकार दें। नीचे स्टोन बनाने के लिए भी पिस्ता शेल लगाएं।
Image credits: Instagram
Hindi
पिस्ता शेल ट्री
एक रंगीन पेपर शीट पर सफेद रंग से पेड़ बनाएं। इस पर छोटी-छोटी चिड़िया को बिठाने के लिए आप पिस्ता के छिलकों को चिपकाएं। इसके ऊपर स्केच पेन की मदद से बर्ड का फेस बनाएं।