मेहंदी लगाना सीखना है? इन 8 आसान डिजाइनों से करें सीखने की शुरुआत
Other Lifestyle Jun 02 2026
Author: Chanchal Thakur Image Credits:Chat gpt
Hindi
सिंपल बेल डिजाइन
बेल डिजाइन सबसे आसान मेहंदी है। इसमें फूल, पत्तियां और घुमावदार डिजाइन की मदद से एक लंबी बेल बनाई जाती है। यह कम समय में बन जाती है और हाथों को सुंदर लुक देती है।
Image credits: Chat gpt
Hindi
गोल मंडला डिजाइन
मंडला डिजाइन में हथेली के बीच एक गोल शेप बना लें, जिसके चारों ओर छोटे-छोटे पैटर्न बनाएं। यह डिजाइन देखने में अट्रैक्टीव और बनाने में आसान होती है।
Image credits: Chat gpt
Hindi
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
फूलों से बनी मेहंदी डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहती है। बड़े और छोटे फूलों को जोड़कर खूबसूरत पैटर्न बना सकते हैं। शुरुआती लोग आसानी से इस डिजाइन को बना सकते हैं।
Image credits: Chat gpt
Hindi
फिंगर मेहंदी डिजाइन
यदि आप कम मेहंदी पसंद करते हैं, तो केवल उंगलियों पर डिजाइन बनाना अच्छा है। इसमें डॉट्स, लाइनें और छोटे फूलों का डिजाइन बनवा सकते हैं, जो खूबसूरत लगे।
Image credits: Chat gpt
Hindi
अरेबिक स्टाइल डिजाइन
अरेबिक मेहंदी में मोटी रेखाओं और खाली जगहों का खास स्टाइल होता है। यह डिजाइन जल्दी बन जाती है और हाथों पर बहुत स्टाइलिश दिखती है।
Image credits: Chat gpt
Hindi
हार्ट पैटर्न मेहंदी
हर्ट शेप वाले पैटर्न लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। छोटे हार्ट और उनसे जुड़े डिजाइन बनाकर एक खूबसूरत लुक तैयार किया जा सकता है।
Image credits: Chat gpt
Hindi
चेक्स और जाल डिजाइन
चेक्स या नेट पैटर्न सीखना आसान होता है। हथेली या उंगलियों पर जालीदार डिजाइन बनाकर मेहंदी को यूनिक और मॉडर्न लुक दिया जा सकता है।
Image credits: Chat gpt
Hindi
डॉट्स और लाइन आर्ट डिजाइन
डॉट्स और सीधी लाइन से बनने वाली मेहंदी डिजाइन शुरुआती लोगों के लिए सबसे आसान है। इससे हाथों पर मिनिमल और एलिगेंट लुक मिलता है।