बादाम से काजल कैसे बनाएं, ये DIY Ideas गर्ल जरूर करें ट्राय
Other Lifestyle Jun 19 2026
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:pinterest
Hindi
बादाम से काजल बनाने का DIY
बादाम से बना काजल न सिर्फ आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि इसमें मौजूद नैचुरल गुण आंखों को न्यूट्रीशन देने में भी मदद करते हैं। जानें बादाम से काजल बनाने के आसान DIY तरीके।
Image credits: pinterest
Hindi
बादाम का काजल क्यों है खास?
बादाम में विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। जब इसे जलाकर काजल बनाया जाता है, तो यह आंखों को गहरा और सुंदर लुक मिलता है। ये कम खर्च में तैयार हो जाता है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
बादाम काजल बनाने की सामग्री
4 से 5 बादाम, सरसों या नारियल का तेल, एक दीपक स्टील या पीतल की प्लेट और छोटा कंटेनर। अब दीपक में तेल डालकर जलाएं। एक बादाम को सुई या चिमटी की मदद से पकड़कर लौ के ऊपर रखें।
Image credits: Getty
Hindi
1-2 बूंद नारियल तेल मिलाकर पैक करें
बादाम को पूरी तरह जलने दें। ऊपर स्टील की प्लेट रख दें ताकि कालिख प्लेट पर जमा हो सके। जमा हुई कालिख को धीरे-धीरे खुरचकर निकाल लें। इसमें 1-2 बूंद नारियल तेल मिलाकर पैक कर लें।
Image credits: Gemini AI
Hindi
बादाम और घी वाला काजल
ज्यादा स्मूद और क्रीमी टेक्सचर चाहती हैं, तो घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। बादाम को घी के दीपक की लौ पर जलाकर काजल बनाएं। यह काजल आंखों पर आसानी से ग्लाइड करेगा और ड्राई नहीं लगेगा।
Image credits: Gemini AI
Hindi
बादाम और कैस्टर ऑयल काजल
कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) पलकों की देखभाल के लिए भी जाना जाता है। काजल में कैस्टर ऑयल मिलाएं। यह काजल आंखों के साथ-साथ पलकों को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।
Image credits: anahataorganic, kalya shastra
Hindi
कौन ये DIY ट्राय करे
जो केमिकल-फ्री ब्यूटी प्रोडक्ट्स पसंद करती हैं। जिनकी आंखें सेंसटिव हैं। जो घर पर ट्रेडिशनल तरीके से ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाना पसंद करती हैं। जो कम बजट में नेचुरल काजल चाहती हैं।