Hindi

Jiya Shankar के 13 Ethnic Look, 5.3 फुट की हर लड़की पर खिल उठेंगे

Hindi

लहंगा लुक

लहंगा हमेशा हर लड़की के ऊपर जचता है। इस ऑप्शन को एथनिक ट्रेंड में आंख बंद करके चुन लें, क्योंकि यह आपको हमेशा एक रॉयल लुक देता है।

Image credits: instagram
Hindi

एम्ब्रायडरी साड़ी

एम्ब्रायडरी साड़ी के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी पहने। आप पर साइड रैप बन या सिंपल गजरा बन अच्छा लगेगा। अगर आप चाहें तो हाथों में मैचिंग बैंगल्स के साथ लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

Image credits: instagram
Hindi

रफल्ड लहंगा

इस डीप नेक रफल्ड लहंगा को जिया ने हैवी नेकपीस के साथ स्टाइल किया है। इस लुक के साथ आप कर्ल पोनीटेल हेयरस्टाइल भी बना सकती हैं। वहीं पर्ल डबल लेयर नेकपीस खूब फबेगा।

Image credits: instagram
Hindi

सिल्क साड़ी

साड़ी हमेशा हर लड़की के सौंदर्य को बढ़ा देती है। ऊपर से जब फैब्रिक आपके पसंद का हो तो क्या ही कहने। सिल्क हर किसी की पहली पसंद होती है और इसमें प्लेट्स काफी अच्छी बनती हैं।

Image credits: instagram
Hindi

रफल डिजाइन साड़ी

रफल साड़ी का फैशन खूब ट्रेंड कर रहा है। केवल आम महिलाओं ने ही नहीं बल्कि यह कहा जा सकता है कि यह डिजाइन सेलेब्स का भी फेवरेट है। ये चुनना हमेशा फायदे का सौदा रहेगा।

Image credits: instagram
Hindi

प्लेन लहंगा

इस लहंगा लुक के साथ आप पर चांदबालियां बहुत अच्छी लगेंगी। आप भी जिया शंकर की तरह बिना दुपट्टे के इस लहंगे को पहन सकती हैं। आप चाहें तो ब्लाउज को स्लीवलेस भी बनवा सकती हैं।

Image credits: instagram
Hindi

कुर्ती फैशन

कुर्तियां कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती हैं। इसे पहन हर लड़की बेहद खूबसूरत लगती है। खासतौर पर शॉर्ट कुर्ती देखने में काफी अच्छी लगती है। इसे कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। 

Image credits: instagram
Hindi

वेडिंग लुक

अगर आप इस साल शादी करने के मूड में हैं या फिर अपनी किसी बहुत करीबी की शादी अटेंड करने वाली हैं तो आप जिया के इस कढ़ाई लहंगा लुक को जरूर सेव करके रखें।

Image credits: instagram
Hindi

ए-लाइन कुर्ती

आजकल ए-लाइन कुर्ती को बेहद पसंद किया जा रहा है ए-लाइन कुर्ती यानि वह कुर्ती जो कमर से नीचे की ओर फ्लेर्ड होती है। यह हमेशा आपकी हाईट को और ज्यादा निखारती है।

Image credits: instagram
Hindi

प्लेन साड़ी और कंट्रास्ट ब्लाउज

प्लेन साड़ी के साथ आप हमेशा कंट्रास्ट ब्लाउज पहनकर अपने लुक को इंहेंस कर सकती है। आप अपने साड़ी के कलर के हिसाब से ज्वेलरी का सिलेक्शन करें।

Image credits: instagram
Hindi

बनारसी साड़ी

रेड कलर अक्सर आपके लुक को हाईलाइट कर देता है। अगर आप कहीं ट्रेडिशनल लुक में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना चाहती हैं तो जिया की तरह रेड रंग की बनारसी साड़ी जरूर आजमाएं।

Image credits: instagram
Hindi

शरारा सूट

शरारा भी हमेशा फैशन ट्रेंड में रहता है। शरारा को अब केवल सूट के साथ ही नहीं बल्कि पेप्लम और क्रॉप टॉप के साथ भी पहना जाने लगा है। यह हमेशा आपको बॉलीवुड डीवा जैसी खूबसूरती देते हैं।

Image Credits: instagram