बस एक काजल से आंखों को दें कैट आइज, शार्प आइज लुक दूर से आएंगे नजर
Other Lifestyle Feb 03 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:instagram
Hindi
कैट आइज से आंख दिखाएं बड़ा और शार्प
अगर आपकी आइज छोटी है, तो फिर आप इसे बड़ा दिखाने के लिए कैट आइज मेकअप कर सकती हैं। इससे आपकी आइज अट्रैक्टिव, शार्प और बड़ा नजर आएगी। इसके लिए आपको काजल और आइ शैडो चाहिए।
Image credits: instagram
Hindi
कैट आइज बनाने का सही तरीका
सबसे पहले आंखों के ऊपरी हिस्से पर काजल लगाएं। इसके बाद आंख के बाहरी कोने से हल्की सी लाइन बाहर की ओर खींचे। ध्यान रखें कि लाइन ज्यादा मोटी ना हो।
Image credits: instagram
Hindi
काजल को स्मज करें
इसके बाद उसी लाइन के ऊपर की लैश लाइन से जोड़ दें। इसके बाद काजल को ब्रश या कॉटन बड की मदद से थोड़ा स्मज कर दें। जिससे सॉफ्ट लेकिन शार्प कट आइज लुक मिलेगा।
Image credits: instagram
Hindi
आइशैडो भी लगाएं
अगर आप नाइट पार्टी के लिए कैट आइज बनाने जा रही हैं, तो आइशैडो का यूज जरूर करें। गोल्ड या फिर ड्रेस के अनुसार आइशैडो से आंखों को और भी अट्रैक्टिव बनाएं।
Image credits: instagram
Hindi
ब्लैक की जगह ब्लू या ब्राउन
आज कल ब्लैक की जगह ब्लू और ब्राउन काजल ट्रेंड में है। आप कैट आइज मेकअप ब्लू या ब्राउन काजल से करके आइज को और भी ग्लैमराइज कर सकती हैं।
Image credits: instagram
Hindi
शार्प आई लुक के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स
वॉटरप्रूफ काजल का इस्तेमाल करें। आंखों की निचली वॉटरलाइन पर काजल लगाने से बचें, इससे लुक हैवी लग सकता है। अगर आंखें छोटी हैं, तो सिर्फ ऊपरी लैश लाइन पर काजल लगाएं।