Hindi

कोला की बोतल के ढक्कन नहीं है बेकार, बनाएं कीचेन से लेकर हैंगिंग

Hindi

कोला के ढक्कन का कैसे करें इस्तेमाल

कोला, पेप्सी या लिम्का की कांच की बोतलों के साथ जो ढक्कन आते हैं उनका इस्तेमाल आप हैंगिंग के रूप में कर सकते हैं। ढेर सारे ढक्कन लेकर इन्हें रस्सी से बांधकर हैंग करें।

Image credits: Gemini AI
Hindi

कीचेन के रूप में करें इस्तेमाल

कोला के ढक्कनों का इस्तेमाल आप की चेन के रूप में भी कर सकते हैं। ऊपर एक होल बनाकर हुक को ऐड करें। इन ढक्कनों पर कलर करके इसके ऊपर क्रिएटिव आर्ट करें।

Image credits: Gemini AI
Hindi

कोला के ढक्कन से बनाएं रिंग

बड़ी और चंकी रिंग पहनने के लिए कोला के ढक्कन को किसी पुरानी रिंग के ऊपर चिपकाएं। ऊपर से एक और ढक्कन कट करके लगाएं। उसके ऊपर फ्लोरल आर्ट बनाएं।

Image credits: Gemini AI
Hindi

मिनी वॉल डेकोरेशन के रूप में करें इस्तेमाल

कोला के ढक्कनों को उल्टा करके आप इसे पेंट करें। इसके ऊपर फ्लोरल डिजाइन बनाएं। पीछे से छोटी सी कील लगाकर इसे दीवार पर स्टीक करें।

Image credits: Pinterest
Hindi

क्रिएटिव आर्ट के रूप में करें इस्तेमाल

कोला या बियर की बोतल के ढक्कनों से फ्लावर पॉट बनाएं। बेस बनाने के लिए पूरे ढक्कनों को उल्टा चिपकाए और उसकी लीव्स बनाने के लिए ढक्कनों को आधा दबाएं। इसे ग्रीन पेंट करें।

Image credits: Pinterest
Hindi

क्रिएटिव वॉल हैंगिंग बनाएं

लकड़ी के कार्डबोर्ड के ऊपर डक पोर्ट्रेट भी बना सकते हैं। इसके लिए कोला के ढक्कनों को आधा फोल्ड करके इसे डक के शेप में चिपकाते जाएं। इसे पर्पल व्हाइट और ब्लैक कलर करें।

Image credits: Pinterest
Hindi

फ्लावर सीनरी बनाएं

कैप से आप फ्लावर सीनरी भी बना सकते हैं। एक रेक्टेंगल कार्डबोर्ड लें। इसके ऊपर कोला के ढक्कनों को आधा मोड़कर येलो और ग्रीन कलर का पेंट करें और इससे सनफ्लावर जैसा डिजाइन बनाएं।

Image credits: Pinterest

Jewellery Chappal: बिन पायल घुंघरू की झंकार, चुनें 6 ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी फुटवियर

Face Wash Ubtan: होममेड उबटन फेस वॉश, जो देगा CC Cream वाला ग्लो

Crochet Top For Girls: गर्मी में हवादार और ग्लैमरस लगेंगे ये 7 क्रोशिया टॉप, 500 में मिलेगा डिजाइनर लुक

Sui Dhaga Gold Earrings: साइज छोटा लुक बड़ा, 2gm सुई धागा डिजाइन