Hindi

सांवली स्किन मेकअप के 6 यूनिक हैक, कंटूरिंग+कंसीलर कैसे लगाएं?

Hindi

डार्क स्किन के मेकअप हैक

सांवली स्किन पर कई बार गलत कंसीलर या कंटूरिंग की वजह से मेकअप ग्रे या पैची दिखने लगता है। जानें सांवली स्किन के लिए कुछ यूनिक और आसान मेकअप हैक्स। जिससे आप ग्लोइंग दिखेंगी।

Image credits: unsplash
Hindi

सही अंडरटोन वाला कंसीलर चुनें

सांवली स्किन में अक्सर वार्म अंडरटोन होता है, इसलिए कंसीलर चुनते समय स्किन टोन से 1 शेड हल्का कंसीलर लें।ऑरेंज या पीच अंडरटोन वाला कंसीलर डार्क सर्कल छिपाने में मदद करता है।

Image credits: unsplash
Hindi

ऑरेंज करेक्टर इस्तेमाल करें

सांवली त्वचा में डार्क सर्कल को छिपाने के लिए कलर करेक्टर बहुत जरूरी होता है। पहले अंडर आई एरिया में हल्का सा ऑरेंज करेक्टर लगाएं। उसके बाद कंसीलर लगाएं। इससे चेहरा फ्रेश दिखता है।

Image credits: instagram
Hindi

कंटूरिंग से चेहरे को दें शार्प लुक

कंटूरिंग चेहरे की शेप को डिफाइन करने का शानदार तरीका है। सही कंटूरिंग से फेस स्लिम और स्ट्रक्चर्ड दिखता है।सांवली स्किन के लिए फाउंडेशन से 2 शेड गहरा कंटूर प्रोडक्ट इस्तेमाल करें।

Image credits: Gemini AI
Hindi

कंसीलर से करें फेस हाईलाइट

कंसीलर सिर्फ दाग-धब्बे छिपाने के लिए नहीं बल्कि फेस हाईलाइट में भी इस्तेमाल किया जाता है। आंखों के नीचे, नाक के बीच में, माथे के बीच पर लगाए। इससे चेहरा ब्राइट और फ्रेश दिखेगा।

Image credits: Pinterest
Hindi

क्रीम कंटूर ज्यादा नैचुरल

सांवली त्वचा पर क्रीम कंटूर ज्यादा स्मूद और नैचुरल दिखता है। पाउडर कंटूर कई बार पैची दिख सकता है, इसलिए क्रीम कंटूर को ब्यूटी स्पंज से ब्लेंड करना बेहतर रहता है।

Image credits: Gemini AI
Hindi

गोल्डन हाइलाइटर से बढ़ाएं ग्लो

सांवली त्वचा पर गोल्डन हाइलाइटर बहुत खूबसूरत लगता है। आप इसे गालों की ऊपरी हड्डी, नाक की टिप और भौंहों के नीचे लगाएं। इससे चेहरा नैचुरल ग्लोइंग दिखता है।

Image credits: google gemini
Hindi

ब्लेंडिंग सबसे जरूरी स्टेप

मेकअप में सबसे जरूरी चीज है ब्लेंडिंग। अगर कंसीलर और कंटूर ठीक से ब्लेंड नहीं किया गया तो मेकअप भारी और पैची दिख सकता है। बाद में मेकअप सेट करने के लिए ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं।

Image credits: gemini ai

Chikankari Suit: नवाबी अंदाज के साथ पाएं रिलेक्स! गर्मी में पहनें 6 चिकनकारी सूट

चैत्र नवरात्रि में पहनें कॉटन घेरेदार सूट, व्रत में रहेंगी रिलैक्स+पसीने से मिलेगी राहत

गणगौर में ट्राई करें 7 Rajwadi Mehndi Designs, भरे हुए हाथ देंगे महारानी जैसा लुक

Indigo Print Kurta: समर में हीट को करें बीट, 300 में खरीदें ये 7 ट्रेंडी इंडिगो प्रिंट कुर्ते