Hindi

ऑयली स्किन पर लंबा टिकेगा फाउंडेशन, ट्राय करें 3 मेकअप हैक

Hindi

मेकअप नहीं दिखेगा पैची

ऑयली स्किन वाली महिलाओं की सबसे बड़ी शिकायत होती है कि मेकअप करने के कुछ ही घंटों बाद फाउंडेशन पिघलने लगता है, चेहरा चिपचिपा दिखता है और मेकअप पैची नजर आता है। 

Image credits: Asianet News
Hindi

फाउंडेशन लगाने के आसान हैक्स

आपकी स्किन भी जल्दी ऑयली हो जाती है, तो महंगे फाउंडेशन खरीदने की बजाय सही मेकअप तकनीक अपनाना ज्यादा जरूरी है। जानें आसान हैक्स जिससे फाउंडेशन फ्रेश और मैट फिनिश देगा।

Image credits: Asianet News
Hindi

मेकअप से पहले आइस और प्राइमर

फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और 1-2 मिनट तक आइस क्यूब से हल्की मसाज करें। इससे स्किन के पोर्स टाइट दिखाते हैं और ऑयल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Image credits: INSTAGRAM
Hindi

ऑयल-फ्री मैटिफाइंग प्राइमर

अब ऑयल-फ्री या मैटिफाइंग प्राइमर लगाएं। प्राइमर स्किन और फाउंडेशन के बीच एक स्मूद लेयर बनाता है, जिससे मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है और बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ती।

Image credits: Asianet News
Hindi

फाउंडेशन से पहले ट्रांसलूसेंट पाउडर

यह हैक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट्स के बीच काफी फेमस है। मॉइश्चराइजर और प्राइमर लगाने के बाद चेहरे पर बहुत हल्की मात्रा में ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। इसके बाद फाउंडेशन अप्लाई करें।

Image credits: Asianet News
Hindi

फाउंडेशन होगा सेट

यह तकनीक एक्स्ट्रा तेल को सोखने में मदद करती है और फाउंडेशन को स्किन पर बेहतर तरीके से सेट करती है। इससे चेहरा लंबे समय तक मैट और फ्रेश दिखाई देता है।

Image credits: Pinterest
Hindi

सेटिंग स्प्रे से करें मेकअप लॉक

फाउंडेशन, कंसीलर और कॉम्पैक्ट लगाने के बाद अच्छी क्वालिटी का सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल करें। सेटिंग स्प्रे मेकअप लॉक करने का काम करेगा। पसीने-ऑयल की वजह से मेकअप खराब नहीं होने देता।

Image credits: Pinterest
Hindi

मेकअप घंटों तक टिका रहेगा

अगर आपका दिन लंबा रहने वाला है या किसी पार्टी, शादी या ऑफिस इवेंट में जाना है, तो यह स्टेप बिल्कुल न छोड़ें। इससे मेकअप कई घंटों तक अपनी जगह पर बना रह सकता है।

Image credits: Pinterest
Hindi

इस तरह के क्रीम चुनें

ऑयली स्किन वाले हैवी और क्रीमी फाउंडेशन की बजाय ऑयल-फ्री, मैट फिनिश और लॉन्ग-वियर फाउंडेशन चुनें। चेहरे को बार-बार धोने से बचें, क्योंकि इससे ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस होता है। 

Image credits: Asianet News

फ्लोरल मेहंदी की ट्रेंडी डिजाइन, बिगनर्स और मिनिमल लवर देखें नए पैटर्न

बेबी शावर के लिए 6 बेहतरीन मेहंदी डिजाइन, भर देंगी इमोशंस से

सिल्वर मेटल क्लच देगा मॉडर्न और चमकदार लुक, देखें 7 लेटेस्ट पैटर्न

लॉन्ग फेस दिखेगा ज्यादा क्यूट+ बैलेंस, चुनें Tripti Dimri से 6 हेयरस्टाइल