Hindi

गरारा vs शरारा, फैशन एक्सपर्ट से जानें 5 हैक, खरीदने में होगी आसानी

Hindi

गरारा और शरारा में 5 अंतर

ईद, फेस्टिव सीजन या पार्टी वियर में गरारा और शरारा दोनों ही आउटफिट काफी ट्रेंड में रहते हैं। लेकिन कई बार लोग दोनों को एक जैसा समझ लेते हैं। ये 5 आसान हैक से समझें दोनों में अंतर।

Image credits: instagram
Hindi

घुटने से कट है या नहीं?

आउटफिट की सिलाई देखें। गरारा में घुटने तक फिटिंग होती है और उसके नीचे अचानक ज्यादा घेर शुरू होता है। वहीं शरारा में ऊपर से नीचे तक एक जैसा फ्लेयर होता है। शरारा flowy दिखता है।

Image credits: pinterest
Hindi

घेर से पहचानें अंतर

गरारा का घेर नीचे जाकर ज्यादा ड्रमेटिक लगता है क्योंकि इसमें घुटने के नीचे कपड़ा ज्यादा जुड़ता है। शरारा में पूरे पैंट का फ्लेयर बराबर रहता है, जिससे प्लाजो जैसा वाइड लुक देता है।

Image credits: pinterest
Hindi

फैब्रिक मूवमेंट पर करें ध्यान

गरारा में नी-कट की वजह से नीचे का हिस्सा ज्यादा उभरकर दिखता है, जबकि शरारा ज्यादा स्मूद और कंटीन्यू फ्लो देता है। शॉपिंग के वक्त यह फर्क आसानी से नोटिस किया जा सकता है।

Image credits: Gemini AI
Hindi

किस मौके पर क्या ज्यादा पहना जाता है?

अगर आप हैवी लुक चाहती हैं, तो गरारा अक्सर ज्यादा रॉयल फील देता है। वहीं शरारा लाइटवेट और कंफर्टेबल फील दे सकता है, इसलिए Eid, party और family function में काफी ट्रेंड में रहता है।

Image credits: Pinterest
Hindi

दुपट्टा और कुर्ती पेयरिंग देगी हिंट

गरारा अक्सर शॉर्ट कुर्ती या हैवी कुर्ता के साथ ज्यादा रॉयल लुक देता है, जबकि शरारा लॉन्ग कुर्ती, पेंप्लम टॉप या शॉर्ट कुर्ता के साथ भी स्टाइलिश लगता है। ये मॉडर्न फ्यूजन देता है।

Image credits: pinterest
Hindi

खरीदते समय इन बातों का रखें

  • ज्यादा फ्लेयर और रॉयल लुक चाहिए तो गरारा चुनें। 
  • कंफर्टेबल और लाइटवेट फील के लिए शरारा अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 
  • हाइट के हिसाब से फ्लेयर चुनें, ज्यादा भारी घेर बल्की लग सकता है। 
Image credits: Our own

Hairstyles for Gen Z Girls: जेन जी गर्ल्स के लिए परफेक्ट 7 हेयर स्टाइल, बकरीद पर दिखें सबसे खास

पैरों में हल्कापन देंगी 6 एम्बेलिस्ड फ्लैट फुटवियर, बकरीद में सजाएं पैर

100% लगेंगी प्रिंसेस, जब भाई की शादी में पहनेंगी बनारसी टिशू साड़ी के ये 5 डिजाइंस

चौड़े माथे के लिए गर्ल्स गर्मियों में ट्राय करें Tejasswi Prakash से 6 हेयरस्टाइल