पुरानी कांच की बोतलों को फेंके नहीं, इससे बनाएं एस्थेटिक लाइट डेकोर
Other Lifestyle Apr 22 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Chat GPT
Hindi
ग्लास जार से बनाएं होम डेकोर लाइट्स
अपने घर को एसथेटिक लुक देने के लिए आप ग्लास की बड़ी सी बरनी या जार से लाइट बना सकते हैं। इसके ऊपर कुछ लीफ और बटरफ्लाई के 3D टॉयज लगाएं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
बोतल रीयूज आइडिया
कांच की पुरानी बोतल को रीयूज करने के लिए आप क्ले का इस्तेमाल करके ग्रीन बेस बनाएं। व्हाइट कलर के फ्लावर्स और ट्री बनाएं। इसके अंदर फेरी लाइट डालकर टेबल पर सजाएं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
हैंगिंग ग्लास लाइट डिजाइन
ग्लास बॉटल से आप हैंगिंग शैंडलर भी बना सकते हैं। रंग-बिरंगी बॉटल्स के अंदर छोटे-छोटे बल्ब वाली लाइट लगाएं। इसे वुडन रिंग पर रस्सी की मदद से लटकाते जाए और घर में हैंग करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
गार्डन ग्लास बॉटल आइडिया
गार्डन में बोतल से आप खूबसूरत डेकोर कर सकते हैं। वाइन की बोतल को साफ करके आप इसमें फेरी लाइट डालें। ऊपर से हुक और रस्सी की मदद से इन्हें अपने गार्डन में टांग दें।
Image credits: Gemini AI
Hindi
ग्लास बॉटल लैंप आइडिया
ग्लास बॉटल से आप खूबसूरत सा लैंप भी बना सकते हैं। इसके ऊपर पीकॉक फेदर का डिजाइन करके इसमें राउंड शेप का लैंप लगाएं और बीच में पीला बल्ब डालें।
Image credits: Pinterest
Hindi
ग्लास बॉटल DIY आइडिया
पुराने कांच के गिलास और शराब की बोतल का इस्तेमाल आप इस तरह से लैंप बनाने के लिए कर सकते हैं। हैंगिग स्टैंड की मदद से बोतल को हैंग करे, नीचे गिलास में रिंग लाइट डालें।
Image credits: Pinterest
Hindi
क्रिस्टल लाइट आइडिया
पुराने कांच की बोतल पर ढेर सारे कांच के क्रिस्टल लगाकर बोतल को डेकोरेट करें। इसके अंदर फेरी लाइट डालें। साइड से इसमें बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक लाइट निकलती है।